साई सुदर्शन ने फिर मचाया तहलका, इंडिया-ए के लिए जड़े 168 रन, बैकफुट पर श्रीलंकाई टीम

श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में साई सुदर्शन ने 168 रनों की शानदार पारी खेलकर एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है. यह मौजूदा सीरीज में उनका दूसरा शतक है. इस पारी के दम पर भारत-ए ने मैच में मजबूत पकड़ बनाई, जबकि सुदर्शन अपने प्रथम श्रेणी करियर में 3,000 रनों के बेहद करीब पहुंच गए.

Advertisement
साई सुदर्शन ने जड़ा दमदार शतक (Photo: PTI) साई सुदर्शन ने जड़ा दमदार शतक (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • गॉल,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

भारत के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों की बेहतरीन पारी खेली है. 

गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन उन्होंने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. यह मौजूदा सीरीज में उनका दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में 132 रनों की यादगार पारी खेली थी.

Advertisement

श्रीलंका-ए ने पहली पारी में 366 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत-ए की शुरुआत अच्छी रही. सलामी बल्लेबाज अमन मोखाडे (38) और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े. 

यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप का सबसे भावुक पल... फुटबॉलर पिता के आंसू देख रो पड़ा बेटा, VIDEO

इसके बाद सुदर्शन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 182 रनों की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत-ए का स्कोर 247/1 था. सुदर्शन 104 रन बनाकर नाबाद लौटे थे, जबकि पडिक्कल 94 रन पर खेल रहे थे. 

तीसरे दिन पडिक्कल अपने स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके, लेकिन सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने बाद में कप्तान ध्रुव जुरेल के साथ भी 78 रनों की अहम साझेदारी निभाई. आखिरकार दिलुम सुदीरा ने उन्हें आउट किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है! वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर टीम इंड‍िया के मैनेजमेंट का स्टैंड क्या है?

सुदर्शन ने 267 गेंदों में 168 रन बनाए, जिसमें 22 चौके शामिल रहे. यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक है. उन्होंने अब तक 42 प्रथम श्रेणी मैचों की 71 पारियों में 2,979 रन बनाए हैं और उनका औसत 40 से अधिक का है.

इसके अलावा साई सुदर्शन भारत के लिए अब तक 7 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 3 अर्धशतकों की मदद से 31 से अधिक की औसत से रन बना चुके हैं. उनकी मौजूदा फॉर्म भारतीय टीम के लिए बेहद सकारात्मक संकेत मानी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »