FIFA वर्ल्ड कप का सबसे भावुक पल... फुटबॉलर पिता के आंसू देख रो पड़ा बेटा, VIDEO

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में हार के बाद केप वर्डे के खिलाड़ी का पत्नी और बेटे के गले लगकर रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस भावुक पल ने खेल से बढ़कर परिवार और भावनाओं की ताकत को दिखाया.

Advertisement
 FIFA वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रो पड़ा केप वर्डे का खिलाड़ी (Photo: X/Screengrab) FIFA वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रो पड़ा केप वर्डे का खिलाड़ी (Photo: X/Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने 4 जुलाई (शनिवार) को केप वर्डे को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

हालांकि मैच का नतीजा अर्जेंटीना के पक्ष में रहा, लेकिन मुकाबले के बाद जो दृश्य कैमरे में कैद हुआ, उसने जीत-हार से कहीं बढ़कर इंसानी जज्बातों की मिसाल पेश की.

अंतिम सीटी बजते ही केप वर्डे के स्ट्राइकर नूनो डा कोस्टा हार का दर्द सहन नहीं कर सके और मैदान के किनारे बैठकर फूट-फूटकर रोने लगें. विश्व कप का सपना टूटने की मायूसी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मिस्र ने FIFA वर्ल्ड कप 2026 में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में हराया, अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

तभी उनकी पत्नी और बेटा लुईस उनके पास पहुंचे. दोनों ने नूनो को गले लगाया, उनके आंसू पोंछे और उन्हें दिलासा दिया. परिवार का यह साथ देखकर वहां मौजूद दर्शक भी भावुक हो गए.

यह पल कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लाखों फुटबॉल प्रशंसकों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक खिलाड़ी की हार नहीं, बल्कि उसके संघर्ष, मेहनत और सपनों की कहानी है.

कई लोगों ने इसे FIFA वर्ल्ड कप 2026 का सबसे भावुक पल बताया. फैन्स का कहना है कि मैदान पर स्कोरबोर्ड भले ही हार दिखा रहा था, लेकिन नूनो डा कोस्टा के लिए सबसे बड़ी जीत यह थी कि मुश्किल समय में उनका परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा था.

Advertisement

पत्नी और बेटे का यह प्यार और हौसला हर किसी के दिल को छू गया. विश्व कप में अक्सर शानदार गोल, रोमांचक मुकाबले और रिकॉर्ड सुर्खियां बनते हैं, लेकिन इस बार एक परिवार की यह तस्वीर लोगों के दिलों में बस गई.

यह भी पढ़ें: कोलंबिया ने FIFA वर्ल्ड कप में घाना को 1-0 से हराया, राउंड ऑफ-16 में बनाई जगह, स्विट्जरलैंड से होगी टक्कर

भले ही केप वर्डे का पहला FIFA विश्व कप सफर राउंड ऑफ-32 में समाप्त हो गया, लेकिन लगभग 5.5 लाख की आबादी वाले इस छोटे से देश ने अपने जज्बे, शानदार प्रदर्शन और संघर्ष से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया.

टूर्नामेंट के दौरान टीम को ना सिर्फ आम फुटबॉल प्रशंसकों का, बल्कि कई दिग्गज खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों का भी भरपूर समर्थन मिला.

केप वर्डे भले ही ट्रॉफी की दौड़ से बाहर हो गया हो, लेकिन उसने अपने प्रदर्शन और खेल भावना से यह साबित कर दिया कि फुटबॉल में सिर्फ जीतने वाली टीम ही नहीं, बल्कि दिल जीतने वाली टीम भी हमेशा याद रखी जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »