सारा तेंदुलकर के जन्मदिन पर भावुक हुए पापा सचिन, बेटी के लिए लिखे ये शब्द दिल छू लेंगे

सचिन तेंदुलकर का पोस्ट इस बात की झलक देता है कि एक पिता के लिए बच्चों को बड़ा होते देखना और उन्हें अपने फैसले लेने की आजादी देना कितना खास अनुभव होता है. क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से करोड़ों फैन्स का दिल जीतने वाले सचिन ने बेटी के लिए अपने प्यार और गर्व को शब्दों में बयां किया है.

Advertisement
सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर सचिन का खास पोस्ट. (Photo: X/@sachin_rt) सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर सचिन का खास पोस्ट. (Photo: X/@sachin_rt)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के 29वें जन्मदिन पर एक भावुक संदेश लिखा. सचिन के इस पोस्ट में एक पिता का प्यार, बेटी के बड़े होने की खुशी और उसे अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेते देखने का गर्व साफ झलकता है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस संदेश में सचिन ने बताया कि कैसे वक्त के साथ पिता-बेटी का रिश्ता बदलता है.

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'एक जमाना था, जब मैं तुम्हें रास्ता दिखाया करता था. अब ज्यादातर मौकों पर मुझे यह देखकर खुशी होती है कि तुम अपनी राह खुद चुनती हो. जन्मदिन मुबारक हो, सारा. तुमसे प्यार है.' उन्होंने इस संदेश के साथ दिल वाला इमोजी भी साझा किया.

सचिन तेंदुलकर के इस संदेश में बेटी को आगे बढ़ते देखने की खुशी और उसके फैसलों के प्रति सम्मान दिखाई देता है. कभी सारा का हाथ थामकर उन्हें रास्ता दिखाने वाले सचिन अब उन्हें अपनी पसंद की राह पर आगे बढ़ते देखकर खुश हैं. उनके कुछ शब्दों ने पिता और बेटी के रिश्ते की खूबसूरती को बयां कर दिया.

सारा ने लंदन से की है पढ़ाई
सारा तेंदुलकर का जन्म 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई में हुआ था. वह सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की बेटी हैं. सारा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए लंदन का रुख किया. सारा अपनी निजी जिंदगी और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं.

Advertisement

उन्हें कई बार दोस्तों के साथ घूमते और पार्टी करते देखा गया है. इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता है. उनकी तस्वीरों और पोस्ट को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं.

सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान पर कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन उनके लिए परिवार हमेशा खास रहा है. सचिन और अंजलि के दो बच्चे हैं, सारा और अर्जुन. अर्जुन ने अपने पिता की तरह क्रिकेट को करियर के रूप में चुना है, जबकि सारा ने अपनी अलग पहचान बनाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »