SA vs AUS: रफ्तार की ऐसी आंधी नहीं देखी होगी! कगिसो रबाडा ने फेंकी खौफनाक गेंद, थर-थर कांपे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज?

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से फैन्स का ध्यान खींच लिया है. साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रबाडा ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है.

Advertisement
कगिसो रबाडा ने बरपाया कहर. (PHOTO: AFP) कगिसो रबाडा ने बरपाया कहर. (PHOTO: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गकेबरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कमाल की गेंदबाजी की. मैच के चौथे दिन रबाडा ने अपनी खौफनाक रफ्तार से मैदान पर गदर मचा दिया. 

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड के सामने 154.5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आग उगलती गेंद फेंकी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. यह पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के सातवें ओवर में घटी. 

Advertisement

रबाडा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए ऑफ स्टंप के बाहर एक ओवर पिच डिलीवरी फेंकी, जिसकी रफ्तार स्पीडो मीटर पर 154.5 KPH दर्ज की गई. गेंद में इतनी तगड़ी गति और मूवमेंट में थी कि ट्रेविस हेड हक्के-बक्के हो गए.

हेड ने सूझबूझ दिखाई और गेंद से छेड़छाड़ न करते हुए उसे विकेटकीपर के पास जाने दिया.  हालांकि इसी ओवर में इससे पहले हेड ने रबाडा की गेंद पर एक खूबसूरत कवर ड्राइव भी जड़ा था. लेकिन रबाडा ने अगली ही गेंदों में जिस तरह रफ्तार का गियर बदला, उसने यह साफ कर दिया कि वह किस फॉर्म से गुजर रहे हैं.

इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया पर हावी नजर आ रही है. कप्तान टेम्बा बावुमा की 179 रनों की मैराथन पारी, मार्को जानसेन के 85 रन और साइमन हार्मर के 82 रनों के दम पर अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 425/9 के विशाल स्कोर पर घोषित की थी.

Advertisement

रबाडा और जानसेन का कहर

इसके बाद जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो रबाडा और जानसेन की धारदार गेंदबाजी के आगे वह बेबस नजर आए. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों पर ऑल आउट कर पहली पारी के आधार पर 326 रनों की लीड हासिल कर ली है. कगिसो रबाडा ने 33 रन देकर 2 विकेट झटके. वहीं मार्को जानसेन ने सबसे अधिक पांच विकेट चटकाने में सफलता हासिल की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »