RR vs DC, IPL 2026 Live Score: यशस्वी-वैभव के आउट होने के बाद संभली RR की पारी, पराग-जुरेल जमे

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals IPL Live Cricket Score: आईपीएल 2026 में आज (1 मई) को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेड‍ियम में राजस्थान रॉयल्स और द‍िल्ली कैप‍िटल्स की भ‍िड़ंत है. इस मुकाबले में टॉस राजस्थान रॉयल्स के कप्तान र‍ियान पराग ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Advertisement
RR vs DC IPL 2026 LIVE score (Photo: ITG) RR vs DC IPL 2026 LIVE score (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • जयपुर ,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 PM IST

RR vs DC, IPL 2026 Live Score: इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में आज (1 मई) को राजस्थान रॉयल्स और द‍िल्ली कैप‍िटल्स के बीच मैच है. यह आईपीएल के मौजूदा सीजन का 43वां मैच है. मैच में राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

राजस्थान की टीम पॉइंट टेबल में चौथे तो द‍िल्ली की टीम सातवें नंबर पर है. इस मुकाबले के  लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. 

Advertisement

RR की पारी की हाइलाइट्स 

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने म‍िचेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर छक्का मारा. हालांकि वो तीसरी गेंद पर आउट हो गए; इसके बाद काइल जेम‍िसन के दूसरे ओवर में अपनी पहली गेंद का सामना करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने चौका मारा, लेकिन वो दूसरी गेंद पर प्लेड ऑन हो गए.  

विकेट पतन: 1-6 (यशस्वी जायसवाल, 0.3 ओवर), 2-12 (वैभव सूर्यवंशी, 1.5 ओवर)

IPL में RR vs DC का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
खेले गए मैच: 30
राजस्थान रॉयल्स: 15
दिल्ली कैपिटल्स: 14
टाई: 1 (दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर जीता)

द‍िल्ली की टीम में 3 बदलाव, राजस्थान ने भी बदली टीम

राजस्थान और द‍िल्ली के बीच जयपुर में मुकाबले में राजस्थान ने प्लेइंग इलेवन में रव‍ि ब‍िश्ननोई और शुभम दुबे को शामिल किया गया है.

वहीं, दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस के बाद टीम में तीन बदलावों की जानकारी दी. म‍िचेल स्टार्क टीम में लौटे हैं, जबकि दुष्मंथा चमीरा बाहर हैं. न‍िसंका के खेलने से डेव‍िड म‍िलर को बाहर बैठना पड़ा है, वहीं अशोक शर्मा को भी मौका मिला है.

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग XI: केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग XI : यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: डेविड मिलर, विप्रज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी डार
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: एडम मिल्ने, दसुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे

दिल्ली कैपिटल्स टीम: साहिल परख, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जेमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन,आकिब नबी डार, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, पथुम निसांका, रेहान अहमद, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, करुण नायर

राजस्थान रॉयल्स टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, एडम मिल्ने, अमन राव पेराला, विग्नेश पुथुर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement