Yuzvendra Chahal vs Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया. खासकर जो गेंद उन्होंने रोहित शर्मा को फेंकी और उनको आउट किया, वह बेहद चर्चा में रही. इस गेंद पर रोहित शर्मा एकदम गच्चा खा गए. हालांकि इस मैच में मुबई इंडियंस ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया. यह पंजाब की टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं हार रही.
वैसे इस मैच में पंजाब के 201 के रनचेज के सामने मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत के बाद लंबी पारी खेलने की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन चहल ने उन्हें अपनी चालाक गेंद से चकमा दे दिया.
रोहित शर्मा 26 गेंदों में 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. स्कोर 88/2 था. रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद थी.तभी चहल ने अपनी क्लासिक लेग स्पिन गेंद फेंकी, जो पिच पर पड़ने के बाद तेजी से टर्न हुई. रोहित गेंद की लाइन को पढ़ नहीं सके और बल्ला अंदर आने से पहले ही गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई. रोहित क्लीन बोल्ड हो गए और मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा. उनके आउट होते ही टीम का स्कोर 88/3 हो गया.
विकेट लेने के बाद चहल का जोशीला सेलिब्रेशन देखने लायक था. वहीं रोहित शर्मा भी काफी निराश नजर आए. पवेलियन लौटते समय उनका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया. वैसे चहल ने मैच में 4 ओवर करवाए और 32 दिए.
धर्मशाला की पिच पर चहल ने एक बार फिर साबित किया कि अनुभव और सटीक लाइन-लेंथ के दम पर वह बड़े से बड़े बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं. रोहित शर्मा का विकेट मुकाबले का अहम मोमेंट बन गया. ध्यान रहे युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. वो आईपीएल में सबसे जयादा विकेट लेने के मामले में सबसे आगे हैं.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क