रोहित शर्मा ने रच दिया नया इतिहास... न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया छक्कों का रिकॉर्ड, शाहिद आफरीदी पीछे छूटे

रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड बारिश से प्रभावित मुकाबले में बना. न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम के सामने 135 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम एक समय 113 रनों पर सात विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन डीएलएस नियम के तहत शुभमन गिल ब्रिगेड मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही.

Advertisement
रोहित शर्मा ने शाहिद आफरीदी को पछाड़ा. (Photo: PTI) रोहित शर्मा ने शाहिद आफरीदी को पछाड़ा. (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • वेलिंगटन,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST

रोहित शर्मा ने शनिवार (7 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में आयोजित वनडे साीरीज के दूसरे मुकाबले में 28 गेंदों पर 23 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और दो चौके शामिल रहे. हालांकि इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को पछाड़ दिया.

Advertisement

रोहित शर्मा को यह रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए दो छक्कों की जरूरत थी. उन्होंने कीवी तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की गेंदों पर लगातार दो ओवर में छक्के जड़कर शाहिद आफरीदी को पीछे छोड़ दिया. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 वनडे में उनके नाम 51 छक्के हो गए हैं.

शाहिद आफरीदी ने 1996 से 2015 के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 वनडे मैचों में 50 छक्के लगाए थे. इस सूची में क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 45 छक्कों के साथ तीसरे और सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) 41 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर हैं. जोस बटलर (इंग्लैंड) और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम 29-29 छक्के हैं.

भारत की डीएलएस नियम से जीत
इस मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत को 135 रनों का लक्ष्य दिया था. बारिश के कारण मैच 47 ओवर्स प्रति पारी का कर दिया गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवरों में 113 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे. जीत के लिए 23 रनों की जरूरत थी, लेकिन बारिश के चलते खेल आगे नहीं बढ़ सका.
यह भी पढ़ें: 'सिर्फ 7 रन बनाकर भी रिकॉर्ड बुक में छा गए कोहली!', रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ रचा इतिहास, बन गए नंबर-1 बल्लेबाज

Advertisement

डीएलएस नियम के तहत भारतीय टीम उस समय निर्धारित स्कोर से चार रन आगे थी. लिहाजा टीम इंडिया ने चार रनों से मुकाबला जीत लिया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK U19 Asia Cup 2026: सहवाग के बेटे आर्यवीर उड़ाएंगे गर्दा, पाकिस्तान होगा धुआं-धुआं

न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमिसन और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए. डफी ने शुभमन गिल को पहली गेंद पर और विराट कोहली को सात रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »