IPL 2027: ऋषभ पंत के जाने से LSG को फायदा! टीम के ख‍िलाड़ी का खुलासा, कुलदीप यादव पर भी दिया बड़ा बयान

Rishabh Pant-Kuldeep Yadav Trade: IPL 2026 के बाद हुए बड़े ट्रेड में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स लौट गए, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़ गए. LSG तेज गेंदबाज आवेश खान ने इसे दोनों टीमों के लिए फायदेमंद सौदा बताया. उनका मानना है कि इकाना स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री पर कुलदीप की स्पिन टीम के लिए बड़ा हथियार साबित होगी. अब LSG के सामने नए कप्तान का चयन सबसे बड़ा सवाल है.

Advertisement
पंत-कुलदीप ट्रेड पर टूटी चुप्पी, आवेश ने बताया 'विन-विन डील' (Photo: ITG) पंत-कुलदीप ट्रेड पर टूटी चुप्पी, आवेश ने बताया 'विन-विन डील' (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:15 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाद हुए सबसे चर्चित ट्रेड्स में से एक पर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के फास्ट बॉलर आवेश खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आवेश का मानना है कि ऋषभ पंत और कुलदीप यादव की अदला-बदली दोनों फ्रेंचाइजियों के लिए फायदे का सौदा साबित होगी.

IPL 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद LSG ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स (DC) भेज दिया. पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी टीम दिल्ली में लौटे. दूसरी ओर, भारत के स्टार चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए.

Advertisement

आवेश खान ने ANI से बातचीत में कहा कि यह पूरी तरह टीम मैनेजमेंट का फैसला था और दोनों फ्रेंचाइजियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है.

उन्होंने कहा- यह मैनेजमेंट का फैसला था. मुझे लगता है कि यह दोनों टीमों के लिए अच्छी डील है. दिल्ली को ऋषभ पंत वापस मिल गए हैं, जबकि हमें कुलदीप यादव जैसे वर्ल्ड क्लास स्पिनर मिले हैं. हमारे घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम की बड़ी बाउंड्री और परिस्थितियों में उनका अनुभव टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.

IPL 2026 में कैसा रहा दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?
कुलदीप यादव ने IPL 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट झटके और पूरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे असरदार गेंदबाजों में शामिल रहे.

वहीं ऋषभ पंत का सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने 13 पारियों में 312 रन बनाए. उनका एवरेज 28.36 और स्ट्राइक रेट 138.05 रहा. पूरे सीजन में वह सिर्फ एक बार अर्धशतक लगाने में सफल रहे.

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स में पंत का स्वागत
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2026 में प्लेऑफ की दौड़ में अंत तक बनी रही, लेकिन कुछ करीबी मुकाबलों में हार के कारण टीम टॉप चार में जगह नहीं बना सकी. टीम ने 14 में से 7 मुकाबले जीते और अंक तालिका में छठे स्थान पर रही.

टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने ऋषभ पंत की वापसी का स्वागत किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षर ने पंत को पूरी आजादी देने की बात कही है ताकि वह अपने स्वाभाविक और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकें. 

LSG का अगला कप्तान कौन?
ऋषभ पंत के जाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल नए कप्तान का है. फ्रेंचाइजी के पास कई मौजूद हैं.ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श कप्तानी के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम भी इस रेस में शामिल हैं.

इसके अलावा निकोलस पूरन का नाम भी चर्चा में है. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पूरन विभिन्न टी20 लीगों में कप्तानी कर रहे हैं. वह मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में MI न्यूयॉर्क और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की कप्तानी संभाल रहे हैं और खिताब भी जिता चुके हैं.

एक अन्य विकल्प जोश इंग्लिस हैं, जिन्होंने हाल ही में मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी की थी.

Advertisement

पंत की विदाई और कुलदीप की एंट्री के बाद LSG की टीम का संतुलन जरूर बदला है, लेकिन अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि IPL 2027 में लखनऊ की कप्तानी आखिर किस खिलाड़ी को सौंपी जाती है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »