'शर्म करो…', युवराज स‍िंह ने अभ‍िषेक शर्मा- शुभमन ग‍िल समेत इन श‍िष्यों को लताड़ा, बोले- ऋषभ पंत से कुछ सीखो

ऋषभ पंत ने IPL 2026 से पहले मार्गदर्शन के लिए युवराज सिंह को धन्यवाद देते हुए उन्हें गोल्फ क्लब गिफ्ट किया. युवराज ने वीडियो शेयर कर शुभमन गिल समेत अन्य खिलाड़ियों को मजाक में 'शर्म करो' कहा. हालांकि, पंत का प्रदर्शन इस सीजन में साधारण रहा है और उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है.

Advertisement
शुभमन ग‍िल समेत युवा खिलाड़ियों को युवी का संदेश- कुछ सीखो’ (Photo: Screengrab/Instagram, Reuters) शुभमन ग‍िल समेत युवा खिलाड़ियों को युवी का संदेश- कुछ सीखो’ (Photo: Screengrab/Instagram, Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

ऋषभ पंत ने IPL 2026 से पहले अपने मुश्किल दौर में मदद करने के लिए युवराज सिंह को खास अंदाज में धन्यवाद दिया. पंत ने युवराज को एक गोल्फ क्लब गिफ्ट किया और एक इमोशनल नोट लिखा- प्रिय युवी पाजी, आपके सपोर्ट और गाइडेंस के लिए धन्यवाद, गोल्फ कोर्स पर मिलते हैं, लव RP. 

गौरतलब है कि खराब IPL सीजन और भारत की T20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद पंत ने युवराज से संपर्क किया था, युवराज ने उनके साथ खासतौर पर मेंटल स्ट्रेंथ और कॉन्फिडेंस पर काम किया. 

Advertisement

युवराज, जो रिटायरमेंट के बाद गोल्फ के शौकीन हो गए हैं, उन्होंने इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. साथ ही उन्होंने अपने अन्य शिष्यों  शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, अब्दुल समद और प्रियांश आर्य  को मजाक में चुटकी लेते हुए कहा शर्म करो, ऋषभ पंत से कुछ  सीखो. जहां सबसे पहले उन्होंने नंबर 1 बेशर्म अभ‍िषेक शर्मा और नंबर 2 बेशर्म शुभमन ग‍िल को बताया. 

यह वीड‍ियो फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि युवराज हाल के वर्षों में कई युवा खिलाड़ियों के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं. हालांकि, मैदान पर पंत का प्रदर्शन इस सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है.

उन्होंने 9 पारियों में 204 रन बनाए हैं, उनका एवरेज 25.50 और स्ट्राइक रेट 128.30 रहा है, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है. उनकी टीम भी 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement