वैभव-सैमसन OUT, भुवनेश्वर IN... क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए रविचंद्रन अश्विन ने चुनी भारतीय टीम

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अब तक ओडीआई डेब्यू नहीं किया है, वहीं संजू सैमसन काफी समय से ओडीआई सेटअप से बाहर हैं. अश्विन का मानना है कि आगामी वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं और उनकी टीम में वापसी जरूरी है.

Advertisement
वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह बना पाएंगे संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी? (Photo: Reuters/PTI) वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह बना पाएंगे संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी? (Photo: Reuters/PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का खुलासा किया है. उनकी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और विकेटकीपर संजू सैमसन को उन्होंने शामिल नहीं किया. इतना ही नहीं, अश्विन ने अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी की भी पैरवी की है.

Advertisement

रविचंद्रन  अश्विन ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. बल्लेबाजी क्रम में उन्होंने शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन को भी चुना. साथ ही उनका मानना है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी शुभमन गिल ही करें.

ऑलराउंडर्स के तौर पर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को जगह दी. जबकि स्पिन विभाग में उनकी पहली पसंद कुलदीप यादव रहे. वहीं अश्विन ने तेज गेंदबाजी आक्रमण में भुवनेश्वर कुमार के अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हर्षित राणा को चुना.

इन खिलाड़ियों पर अश्विन को संशय
रविचंद्रन अश्विन ने कुछ खिलाड़ियों को 'शायद' (Maybe) की सूची में रखा. इनमें यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं. उनका कहना था कि इन खिलाड़ियों पर अंतिम फैसला भविष्य के प्रदर्शन के आधार पर होगा.

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन के बयान का सबसे बड़ा आकर्षण भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर था. भुवनेश्वर ने 2022 के बाद से कोई ओडीआई मैच नहीं खेला है, लेकिन अश्विन का मानना है कि अफ्रीका में होने वाले 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत को उनके अनुभव की जरूरत पड़ेगी.

रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकइंफो से कहा, 'मैं भुवनेश्वर कुमार से बात करूंगा. उन्हें रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और बाकी सभी टूर्नामेंट खेलने चाहिए, ताकि वे पूरी तरह तैयार होकर साउथ अफ्रीका जाएं. मुझे लगता है कि 2027 वर्ल्ड कप में भारत को उनकी जरूरत होगी.'

भुवनेश्वर कुमार ने पिछले दो आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की खिताबी जीतों में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने इस दौरान 30 मैचों में 45 विकेट लिए. ओडीआई क्रिकेट में भुवनेश्वर के नाम पर 121 मैचों में 141 विकेट दर्ज हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/42 रहा है, जबकि इकोनॉमी रेट 5.08 रही.

वर्ल्ड कप के लिए अश्विन की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर) और भुवनेश्वर कुमार.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »