₹15 हजार करोड़ की डील के बीच RR कैम्प पहुंचे नए मालिक लक्ष्मी मित्तल, रियान पराग-यशस्वी जायसवाल से लंबी बातचीत

गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के नए मालिक लक्ष्मी मित्तल जयपुर में टीम से मिले. उन्होंने कप्तान रियान पराग और यशस्वी जायसवाल से लंबी बातचीत की. करीब 15,660 करोड़ रुपये की डील के जरिए मित्तल परिवार फ्रेंचाइजी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने जा रहा है. RR फिलहाल प्लेऑफ की रेस में चौथे स्थान पर मौजूद है.

Advertisement
लक्ष्मी म‍ित्तल (ऑल‍िव ग्रीन कलर की टीशर्ट)  ने की ख‍िलाड़‍ियों से मुलाकात  (Photo: PTI) लक्ष्मी म‍ित्तल (ऑल‍िव ग्रीन कलर की टीशर्ट) ने की ख‍िलाड़‍ियों से मुलाकात (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • जयपुर ,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक होती जा रही है और इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के कैंप में एक बड़ी हलचल देखने को मिली. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले टीम के नए मालिक बनने जा रहे उद्योगपति लक्ष्मी एन. मित्तल जयपुर पहुंचे और खिलाड़ियों से मुलाकात की.

सवाई मानसिंह स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान मित्तल ने टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ समय बिताया. इस दौरान उनकी सबसे ज्यादा बातचीत कप्तान रियान पराग और स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ देखने को मिली.

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार फ्रेंचाइजी खरीदने की प्रक्रिया में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील करीब 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 15,660 करोड़ रुपये की है.

इस टेकओवर में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला भी शामिल हैं. यह कंसोर्टियम मौजूदा मालिक मनोज बदाले और अन्य निवेशकों से फ्रेंचाइजी खरीद रहा है.

डील में सिर्फ आईपीएल टीम ही नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स का पूरा क्रिकेट इकोसिस्टम शामिल है. इसमें दक्षिण अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन लीग की बारबाडोस रॉयल्स टीम भी शामिल हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार 2026 की तीसरी तिमाही तक यह ट्रांजैक्शन पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद मित्तल परिवार के पास टीम की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला करीब 18 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास रखेंगे. बाकी 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा शेयरहोल्डर्स, जिनमें मनोज बदाले भी शामिल हैं, उनके पास रहेगी.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो फोटोज  में लक्ष्मी मित्तल खिलाड़ियों से बातचीत करते नजर आए. उन्होंने टीम के सपोर्ट स्टाफ से भी मुलाकात की. वीडियो में मित्तल को खास तौर पर यशस्वी जायसवाल से लंबी बातचीत करते देखा गया.

कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मित्तल परिवार ने जायसवाल के साथ ज्यादा समय बिताया, जबकि कप्तान रियान पराग के साथ उनकी बातचीत  कम रही. हालांकि टीम कैम्प में माहौल काफी सकारात्मक नजर आया.

राजस्थान रॉयल्स फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बनी हुई है. टीम ने सीजन की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले पांच मैचों में उसका प्रदर्शन थोड़ा लड़खड़ाया है. इसके बावजूद RR 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर कायम है.

अगर राजस्थान शनिवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर लेती है, तो टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान तक पहुंच सकती है. ऐसे में यह मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement