पाकिस्तान क्रिकेट में फिर मचा बवाल, PCB ने शुरू की अनुशासन जांच, 2 खिलाड़ियों के फोन का भी मामला

अनुशासन जांच ने पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ना तो संबंधित खिलाड़ियों के नाम बताए हैं और ना ही जांच के पीछे मौजूद आरोपों की पूरी जानकारी दी है. इसलिए पूरे मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा.

Advertisement
पाकिस्तानी टीम में मची है उथल-पुथल, पीसीबी ने शुरू की जांच. (Photo: Getty Images) पाकिस्तानी टीम में मची है उथल-पुथल, पीसीबी ने शुरू की जांच. (Photo: Getty Images)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • इस्लामाबाद,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

इंग्लैंड दौरे के बीच ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के आचरण और अनुशासन को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है. पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के सलाहकार आमिर मीर ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच बोर्ड के मौजूदा नियमों और प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है.

पीसीबी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि जांच किस घटना या किन खिलाड़ियों को लेकर शुरू की गई है. पीसीबी ने इतना जरूर कहा है कि मामले से जुड़े सभी लोगों को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिया जाएगा. साथ ही बोर्ड ने अपुष्ट दावों और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को लेकर भी सावधानी बरतने को कहा है.

Advertisement

पीसीबी की जांच के बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि लंदन में टीम के सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए थे. बताया जा रहा है कि फोन कई घंटों तक उनके पास रहे. कुछ अपुष्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जांचकर्ताओं की नजर लंदन में खिलाड़ियों की गतिविधियों और उनके कुछ लोगों के साथ कथित संपर्क पर है. हालांकि, पीसीबी ने अभी तक ना तो फोन जब्त किए जाने की पुष्टि की है और न ही यह बताया है कि खिलाड़ियों के मोबाइल डेटा की जांच की गई थी.

इसी वजह से फिलहाल इन दावों को आधिकारिक तथ्य नहीं माना जा सकता. अगर जांच में किसी खिलाड़ी के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के ठोस सबूत मिलते हैं, तो भारी जुर्माने या प्रतिबंध जैसी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, पीसीबी ने संभावित सजा को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है.

Advertisement

पाकिस्तान टीम का इंग्लैंड दौरा पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद पीसीबी ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव किया था. सात खिलाड़ियों को दौरे के बीच ही वापस पाकिस्तान भेज दिया गया. इसके अलावा मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »