पार्थिव पटेल ने दिया BCCI को झटका! चीफ सेलेक्टर की रेस से हटे, प्रज्ञान ओझा का चेयरमैन बने रहना तय

पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर की जगह लेने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. बुधवार को सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष बनने की आवेदन की समयसीमा समाप्त होने तक उन्होंने इस पद के लिए अप्लाई ही नहीं किया जिसके बाद अब प्रज्ञान ओझा इस रेस में सबसे आगे हैं.

Advertisement
प्रज्ञान ओझा को लेकर आई बड़ी खबर. (PHOTO: PTI) प्रज्ञान ओझा को लेकर आई बड़ी खबर. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं, 

लेकिन उन्होंने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया है. पार्थिव के इस कदम के बाद अब प्रज्ञान ओझा का चयन समिति के चेयरमैन के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करना लगभग तय हो गया है. वेस्ट जोन से खाली पड़े पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बुधवार यानी 14 अक्टूबर शाम 5 बजे तक थी.

Advertisement

लेकिन पार्थिव पटेल ने फॉर्म जमा नहीं कराया. बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि अगर बोर्ड डेडलाइन आगे बढ़ाता है या पार्थिव अपना मन बदलते हैं तभी स्थिति बदल सकती है. फिलहाल ऐसा लग रहा है कि पार्थिव गुजरात टाइटन्स के सपोर्ट स्टाफ और अपनी कमेंट्री को जारी रखना चाहते हैं और उन्होंने सेलेक्टर बनने से पीछे हटने का फैसला किया है.

कौन बनेगा नया सेलेक्टर?

साउथ जोन का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रज्ञान ओझा मौजूदा सेलेक्टर्स में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं, जिससे उनकी चेयरमैन की कुर्सी पूरी तरह सुरक्षित हो गई है. वह अपने बाकी कार्यकाल तक पद पर बने रहेंगे.

दूसरी ओर वेस्ट जोन से पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पवार का नाम अब सबसे आगे चल रहा है. पवार पहले जूनियर चयन समिति के चेयरमैन बनने की रेस में थे, लेकिन अब सीनियर टीम के सेलेक्टर बन सकते हैं. उनके अलावा पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे का नाम भी चर्चा में है. इन दोनों ही दिग्गजों ने पिछली बार भी इस पद के लिए आवेदन किया था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »