पाकिस्तानी खिलाड़ी ने फिर उगला टीम इंडिया के लिए जहर, भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने से लगी मिर्ची

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने संजू सैमसन की 97 रन की पारी की खुलकर तारीफ की, लेकिन कहा कि भारत अब भी संतुलित और अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है. उन्होंने फील्डिंग और गेंदबाजी पर सवाल उठाए. अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के प्रदर्शन से तस्वीर साफ होगी.

Advertisement
भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया था. (Photo: AP) भारत ने पाकिस्तान को रौंद दिया था. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. लेकिन पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी. पहले भारत से उसे करारी हार झेलनी पड़ी और उसके बाद वह सुपर-8 से ही बाहर गया. पाकिस्तान की हुई इस किरकिरी से अब वहां के खिलाड़ी बड़बोलेपन पर उतर आए हैं और भारतीय टीम के खिलाफ जहर उगल रहे हैं.

Advertisement

इसमें सबसे आगे हैं पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर. जिन्होंने एक बार फिर बड़ा बयान देकर बहस छेड़ दी है. भारत-वेस्टइंडीज के मुकाबले के बाद आमिर ने कहा कि संजू सैमसन ने जिंदगी की सबसे बेहतरीन पारी खेली, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भारत अब भी अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा है.

दरअसल, भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर आमिर की काफी आलोचना हुई, क्योंकि उन्होंने पहले भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा. एक कार्यक्रम में वेस्टइंडीज और भारत के मैच से पहले आमिर ने दावा किया था कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि पाकिस्तान भले ही बाहर हो जाए लेकिन भारत को क्वालिफाई नहीं होना चाहिए. लेकिन नतीजा बिलकुल उल्टा हुआ.

यह भी पढ़ें: कोहली-रोहित का जिक्र कर क्यों इमोशनल हो गए संजू सैमसन, WI को पीटने के बाद सुनाया डगआउट का किस्सा

Advertisement

अब क्या बोले आमिर

एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, संजू सैमसन ने अपने जीवन की सबसे शानदार पारी खेली. मैंने उनकी आईपीएल और दूसरी पारियां देखी हैं, लेकिन करो या मरो मैच में इस तरह की पारी खास थी. सैमसन ने 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए. उस समय दबाव काफी था और 65 हजार से ज्यादा दर्शक मैदान में मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: WI के खिलाफ महाजीत के बाद कोच गंभीर ने किस पर कसा तंज? तिलक-दुबे के बहाने छलक उठा सालों पुराना दर्द

लेकिन आमिर का मानना है कि एक पारी से टीम की सारी कमियां नहीं छिपतीं. उन्होंने कहा, अगर क्रिकेट के नजरिए से देखें तो भारत अभी भी अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा. उनकी फील्डिंग देखिए, तीन-चार कैच छोड़े गए. बुमराह को छोड़ दें तो बाकी गेंदबाजों की पिटाई हो रही है. टीम सिर्फ एक गेंदबाज के दम पर खेल रही है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना लगाएगा PCB, वर्ल्ड कप में भारत से मिली हार को पचा नहीं पा रहे नकवी

अब भारत 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगा. वहां एक बार फिर भारत के प्रदर्शन की असली परीक्षा होगी और यह भी साफ हो जाएगा कि आमिर की बातों में कितना दम है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement