पाकिस्तान ने 2-4 मैच क्या जीते, हवा में उड़ने लगे शोएब अख्तर! नहीं गई बड़ी-बड़ी हांकने की आदत?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन कर विरोधी टीमों को पस्त किया है. पाकिस्तान ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज में श्रीलंका और इंग्लैंड को हराने का काम किया. जिसके बाद टीम की तारीफ में शोएब अख्तर ने बड़ी-बड़ी बातें कह डाली.

Advertisement
शोएब अख्तर ने ये क्या कह दिया? (PHOTO: iNSTAGRAM) शोएब अख्तर ने ये क्या कह दिया? (PHOTO: iNSTAGRAM)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • ,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

त्रिकोणीय वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को 87 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाकर सीरीज में अपनी लगातार दूसरी धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले श्रीलंका को पटखनी देने वाली पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 302 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. 

इसके बाद पाकिस्तान ने गेंदबाजी के दम पर पूरी इंग्लैंड की टीम को महज 38.4 ओवरों में ही 215 रनों पर ढेर कर दिया. इस शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गजों का दिमाग फिर से सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

Advertisement

हाल ही में एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के क्रिकेट शो में पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पीसीबी (PCB) की तारीफों के कसीदे पढ़ने का काम किया. ये वहीं शोएब अख्तर हैं जो कुछ समय पहले तक लगातार पीसीबी पर हमला बोल रहे थे. 

शो में अख्तर ने कहा कि पीसीबी ने अब एक नए माइंडसेट के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है. अख्तर के मुताबिक उन्हें वहां कई खिलाड़ी मिले. 161.3 km/ph की रफ्तार वाले तेज गेंदबाज भी अख्तर से मिले. अख्तर ने बताया कि उन्होंने उन लड़कों से हंसकर कहा कि बेटा मेरा रिकॉर्ड भले तोड़ देना, लेकिन अपना जिस्म मत तोड़ बैठना. 

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को किया अलर्ट, बताया कौन सा फैक्टर तय करेगा सीरीज का नतीजा 

'15 साल से सब मतलबी क्रिकेट खेल रहे थे'

Advertisement

हद तो तब हो गई जब अपनी ही बोर्ड की तारीफ करने के चक्कर में अख्तर ने पिछले 15 सालों के पाकिस्तानी क्रिकेटरों की सरेआम इज्जत उतार दी. अख्तर ने बड़े गर्व से बताया कि पीसीबी ने अब 'नो नॉनसेंस' और 'जिगरा पॉलिसी' अपना ली है. बोर्ड ने खिलाड़ियों से साफ कह दिया है कि अगर अपने पर्सनल आंकड़े बनाने के लिए खेलना है तो घर बैठो.

ये भी पढ़ें- 'जलन, गुस्सा या नफरत...', क्या संन्यास लेने वाले हैं मोहम्मद शमी? टीम में नहीं मिला मौका तो सरेआम छलका दर्द 

अख्तर ने कहा कि पिछले 15-20 सालों से सब अपने लिए और सेल्फिश क्रिकेट खेल रहे थे, जिसका नतीजा सबके सामने है. अपनी हांकने की आदत से मजबूर शोएब अख्तर सिर्फ पाकिस्तान तक ही सीमित नहीं रहे, लगे हाथ उन्होंने पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को भी ज्ञान दे डाला. वह बोले कि क्रिकेट को शुरू हुए 500 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी इसे सिर्फ 10-12 मुल्क ही ढंग से खेलते हैं. दूसरी तरफ फुटबॉल देखो वहां 200 देश खेलते हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »