'कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं', जय शाह ने वर्ल्ड कप का जिक्र कर पाकिस्तान-बांग्लादेश को खूब सुनाया

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

Advertisement
आईसीसी चेयरमैन जय शाह (Photo: ITG) आईसीसी चेयरमैन जय शाह (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने हाल ही में खत्म हुए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कहा कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती. मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में बोलते हुए शाह ने कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कई तरह की चर्चाएं और अनिश्चितताएं थीं, इसलिए यह वर्ल्ड कप खास मायने रखता है.

Advertisement

क्या बोले जय शाह

जय शाह ने कहा, इस आईसीसी वर्ल्ड कप का बहुत महत्व था, क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले काफी चर्चा हो रही थी कि कुछ टीमें भाग लेंगी या नहीं और वर्ल्ड कप कैसे आयोजित होगा. किसी देश का नाम लिए बिना उन्होंने साफ कहा कि वैश्विक क्रिकेट संस्था किसी एक टीम से बड़ी होती है.

उन्होंने कहा, आईसीसी चेयरमैन के तौर पर मैं कह सकता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं है और किसी एक टीम से संगठन नहीं बनता. संगठन सभी टीमों के मिलकर बनने से बनता है.

यह भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप के सवाल पर अभिषेक ने क्यों किया युवराज सिंह का जिक्र? बताया क्या है मेंटर का सख्त मैसेज

टूर्नामेंट से पहले कई विवाद

वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले कई तरह के विवाद सामने आए थे. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, जबकि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार की धमकी दी थी. इन सब चुनौतियों के बावजूद टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित हुआ और आखिर में भारत ने खिताब जीत लिया.

Advertisement

व्यूवरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे

जय शाह ने बताया कि इस वर्ल्ड कप ने दर्शकों के मामले में भी नए रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने कहा, “इस वर्ल्ड कप ने सभी व्यूवरशिप रिकॉर्ड तोड़ दिए. इतिहास में पहली बार 7.2 मिलियन कन्करेंट व्यूवर्स दर्ज किए गए. कुल दर्शकों के मामले में भी सभी रिकॉर्ड टूट गए.

यह भी पढ़ें: जब वेस्टइंडीज के स्टेडियम में अचानक बजने लगा मलयालम गाना... संजू सैमसन ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

उन्होंने एसोसिएट टीमों की तारीफ करते हुए कहा कि यूएई, नीदरलैंड, जिम्बॉब्वे और  नेपाल ने कमाल का खेल दिखाया. इस कार्यक्रम में शाह ने भारत के कप्तान सूर्या और हेड कोच गौतम गंभीर को भी संदेश दिया. उन्होंने कहा, टॉप से नीचे आने में कुछ ही महीने लगते हैं, लेकिन नीचे से ऊपर आने में सालों लग जाते हैं. इसलिए मेहनत करते रहिए और जीतते रहिए.”
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement