scorecardresearch
 
Advertisement

जंजीरों से जुड़े बैरिकेड्स... नोएडा बॉर्डर पर तैनात BSF, CJP प्रोटेस्ट से पहले छावनी बनी दिल्ली

अमित भारद्वाज | नई दिल्ली | 09 अक्टूबर 2026, 2:40 PM IST

Delhi Protest Live Updates: दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने देर से मिले आवेदन और पुराने प्रदर्शनों में कथित उल्लंघन का हवाला देकर जंतर-मंतर पर अनुमति नहीं दी. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का अनुरोध किया है, जिस पर DMRC का फैसला बाकी है. रेलवे के 5,000 से ज्यादा यात्री ट्रेन नहीं पकड़ सके और कुछ ट्रेनें रद्द हुईं. विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी में हैं और चिल्ला बॉर्डर पर BSF तैनात है.

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है (Photo: PTI) दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है (Photo: PTI)

दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन प्रस्तावित है और इससे पहले राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से मना कर दिया है. पुलिस ने 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद करने का अनुरोध किया है, रेलवे के 5,000 से ज्यादा यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ सके और चिल्ला बॉर्डर पर BSF तैनात है. दूसरी ओर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ सक्रिय हैं और राष्ट्रपति से मिलने की तैयारी में हैं.

अनुमति क्यों नहीं मिली? पुलिस के मुताबिक CJP का आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होना है. यानी आवेदन देने की तय समयसीमा का पालन नहीं हुआ. पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) को पत्र लिखा है. इसमें 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया गया है. प्रस्ताव है कि यह व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से लागू हो और 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक जारी रहे. DMRC का अंतिम फैसला आना बाकी है, इसलिए मेट्रो पर असर को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार है.

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रास्तों पर लगी पाबंदियों की वजह से 5,000 से ज्यादा यात्री अपनी ट्रेन नहीं पकड़ पाए. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कुछ ट्रेनें रद्द होने की जानकारी भी सामने आई है.

राजनीतिक हलचल भी तेज है. इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध और आगे की रणनीति तय करने में लगे हैं. विपक्षी दलों के 10 से ज्यादा नेता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने की तैयारी में हैं. इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत कुछ नेताओं के नाम सामने आए हैं.

चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली और नोएडा पुलिस के साथ BSF के जवान तैनात किए गए हैं. रात 9 बजे से बॉर्डर सील करने की तैयारी की जानकारी भी मिली है.

2:38 PM (3 मिनट पहले)

'डियर सिटीजन, हम भी इंसान...', CJP प्रोटेस्ट से पहले जनता के नाम दिल्ली पुलिस का खुला खत

Posted by :- Anurag

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित सीजेपी प्रदर्शन को लेकर नागरिकों को एक खुला खत जारी किया है, जिसमें उन्होंने इंसानियत और सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया है. पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें - दिल्ली पुलिस का खत

2:33 PM (8 मिनट पहले)

गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस की नाकेबंदी

Posted by :- Anurag

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली-NCR में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. गुरुग्राम में दिल्ली से सटे बॉर्डर, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस बल तैनात किया गया है. NH-48 के सहरौल बॉर्डर, पालम विहार, द्वारका बॉर्डर और कलियावास बॉर्डर पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, करीब 12 से 13 शरारती तत्वों की पहचान कर उन पर नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों से भी संपर्क कर छात्रों को गैर-कानूनी प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने की सलाह दी है.

2:23 PM (18 मिनट पहले)

CJP प्रदर्शन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, प्रयागराज-कानपुर से दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द

Posted by :- Anurag

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, श्रम शक्ति एक्सप्रेस और यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शामिल हैं. कुछ ट्रेनें 9 अक्टूबर और कुछ 10 अक्टूबर को रद्द रहेंगी. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले हेल्पलाइन 139, NTES ऐप या आधिकारिक सूचना माध्यमों से ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है. 

ट्रेन नंबर

ट्रेन का नाम

रद्द होने की तारीख

12033

कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस

10 अक्टूबर

12417

प्रयागराज–नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस

9 अक्टूबर

12275

प्रयागराज–नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस

9 अक्टूबर

12451

कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस

9 अक्टूबर

12447

मानिकपुर–हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस

9 अक्टूबर

14211

आगरा कैंट–नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस

10 अक्टूबर

64151

अलीगढ़–दिल्ली मेमू

9 अक्टूबर

64107

दनकौर–दिल्ली ईएमयू

9 अक्टूबर

64113

खुर्जा–गाजियाबाद ईएमयू

9 अक्टूबर

64101

अलीगढ़–दिल्ली ईएमयू

10 अक्टूबर

64111

खुर्जा–शकूरबस्ती ईएमयू

10 अक्टूबर

64581

हाथरस किला–दिल्ली मेमू

10 अक्टूबर

64103

अलीगढ़–दिल्ली ईएमयू

10 अक्टूबर

64583

टुंडला–दिल्ली मेमू

10 अक्टूबर

64105

अलीगढ़–नई दिल्ली ईएमयू

10 अक्टूबर

64109

दनकौर–शकूरबस्ती ईएमयू

10 अक्टूबर

2:21 PM (20 मिनट पहले)

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर क्या है बाजारों का हाल?

Posted by :- Anurag

पिछले कई दिनों से विपक्ष का प्रदर्शन जारी है, प्रदर्शन के चलते दिल्ली के बाजारों पर इसका खासा असर देखने को मिल रहा है...प्रदर्शन के बीच दिल्ली के बाजारों का हाल, ग्राहक घटे या कारोबार पर पड़ा असर?

संवाददाता सुशांत मेहरा ने व्यापारियों से की खास बात और जाना हाल.

 

Advertisement
2:16 PM (25 मिनट पहले)

दिल्ली मेट्रो के गेट बंद होने पर अपडेट

Posted by :- Anurag

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से DMRC को 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने का अनुरोध किया है. यह व्यवस्था 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 10 अक्टूबर को हालात सामान्य होने तक लागू करने का प्रस्ताव है. DMRC के फैसले, प्रभावित स्टेशनों और मेट्रो सेवाओं से जुड़े ताजा अपडेट यहां जानें - दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से होंगे बंद? CJP प्रोटेस्ट से पहले सरकार अलर्ट
 

2:14 PM (27 मिनट पहले)

पटना: SIR के खिलाफ पांच चरणों में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Posted by :- Anurag

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पार्टी की समीक्षा बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सरकार को फायदा पहुंचाते हुए लोगों के संवैधानिक अधिकार छीने. राजेश राम के मुताबिक, दिल्ली में हुई बैठक में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ पांच अलग-अलग चरणों में प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक में SIR से जुड़े मुद्दों और इसके खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा की गई.

 

2:12 PM (29 मिनट पहले)

इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन और नेताओं के कार्यक्रम

Posted by :- Anurag

दिल्ली में इंडिया गठबंधन के नेताओं की गतिविधियों पर सबकी नजर है. चुनाव आयोग के खिलाफ पिछले दिनों हुए प्रदर्शनों के बाद कांग्रेस के अगले कदम को लेकर हलचल तेज है. इंडिया गठबंधन के 10 से अधिक नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकता है. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं के नाम सामने आए हैं. मुलाकात का एजेंडा, प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं के नाम और बैठक से जुड़ी जानकारी के लिए यहां बने रहें. 
 

2:07 PM (34 मिनट पहले)

CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का अपडेट

Posted by :- Anurag

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं.

2:01 PM (41 मिनट पहले)

दिल्ली में 10 अक्टूबर को 38 ट्रेनें रद्द, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर असर

Posted by :- Anurag

दिल्ली में 10 अक्टूबर को संभावित ट्रैफिक जाम को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन आने वाली 38 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इन दोनों स्टेशनों के लिए आने वाली कुल 165 ट्रेनों में से 38 ट्रेनें रद्द की गई हैं. रेलवे के आदेश के मुताबिक, 9 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली उन सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिन्हें 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचना था. रेलवे ने यह फैसला 10 अक्टूबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास भारी ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए लिया है.

Advertisement
Advertisement