इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की शुरुआत बेहद खराब रही है. टीम लगातार 4 मुकाबले हार चुकी है और पॉइंट्स टेबल में दबाव साफ दिखाई दे रहा है. हाल ही में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार ने मुंबई के हालात हालात और मुश्किल कर दिए हैं.
हालांकि, मुंबई के लिए उम्मीद की किरण उसका इतिहास है. साल 2015 में भी टीम ने बेहद खराब शुरुआत की थी. उस सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने शुरुआती 6 में से सिर्फ 1 मैच जीता था. लगातार 5 हार के बाद टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर मानी जा रही थी.
लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह IPL इतिहास की सबसे शानदार वापसी में गिना जाता है. मुंबई ने तब रणनीति में बदलाव किया, खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई और टीम ने लगातार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में जगह बनाई. अंततः उसी सीजन में मुंबई इंडियंस ने दूसरा IPL खिताब अपने नाम किया था.
अब 2026 में भी हालात कुछ वैसी ही कहानी बयां कर रहे हैं. शुरुआती झटकों के बावजूद टीम के पास अनुभवी खिलाड़ी हैं और कप्तान हार्दिक पंड्या हैं. ऐसे में सवाल यही है कि क्या मुंबई एक बार फिर इतिहास दोहरा पाएगी या इस बार वापसी अधूरी रह जाएगी.
आईपीएल 2026 में मुंबई का प्रदर्शन
आईपीएल 2015 सीजन मुंबई इंडियंस का कैसा रहा
दरअसल, मुंबई इंडियंस ने 2015 के सीजन में भी बेहद खराब शुरुआत की थी. टीम ने शुरुआती 6 मुकाबलों में से सिर्फ एक ही मैच जीता था और उस समय कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में थी. हालांकि, इसके बाद टीम ने रणनीति में बदलाव करते हुए जोरदार वापसी की, प्लेऑफ में जगह बनाई और अंत में दूसरी बार खिताब अपने नाम किया.
आईपीएल 2015: मुंबई इंडियंस का चैम्पियन बनने तक का सफर
शुरुआती 6 मुकाबले- सिर्फ 1 जीत
1.केकेआर ने मुंबई को 7 विकेट से हराया
2.किंग्स पंजाब ने मुंबई को 18 रन से हराया
3.राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई को 7 विकेट से हराया
4.चेन्नई ने मुंबई को 6 विकेट से हराया
5.मुंबई ने आरसीबी को 18 रन से हराया
6. दिल्ली ने मुंबई को 37 रन से हराया
एक जीत के बाद दमदार वापसी
7. मुंबई ने सनराइजर्स को 20 रन से हराया
8. मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स को 8 रन से हराया
9. मुंबई ने किंग्स पंजाब को 23 रन से हराया
10. मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया
11. मुंबई ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया
12: आरसीबी ने मुंबई को 39 रन से हराया
13: मुंबई ने केकेआर को 5 रन से हराया
14: मुंबई ने सनराइजर्स को 9 विकेट से हराया
15: मुंबई ने चेन्नई को 25 रन से हराया (क्वालिफायर-1)
16: मुंबई ने चेन्नई को 41 रन से हराया (फाइनल)
वैसे मौजूदा आईपीएल में टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथ में है, रोहित शर्मा फिलहाल इंजर्ड हैं. उनके प्रमुख खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (5 मैचों में 106 रन), जसप्रीत बुमराह (5 मैच 0 विकेट), तिलक वर्मा (5 मैच 43 रन) भी बेहद डांवाडोल फॉर्म में हैं. खुद कप्तान हार्दिक पंड्या का फॉर्म भी वैसा नहीं रहा है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं, उन्होंने 4 मैचों में 81 रन बनाए हैं और महज 2 विकेट लिए हैं.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क