पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह दर्दनाक घटना अमृतसर के तारावाली पुल इलाके के पास हुई.