धोनी ‘भाई’ ने कई बार मुझे बाहर होने से बचाया: विराट कोहली

भारतीय वनडे और टी20 टीम के नए नवेले कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. नव नियुक्त कप्तान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी कप्तान ही नहीं बल्कि संरक्षक भी थे.

Advertisement
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी

अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

भारतीय वनडे और टी20 टीम के नए नवेले कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. नव नियुक्त कप्तान ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी कप्तान ही नहीं बल्कि संरक्षक भी थे.

विराट कोहली ने बताया कि ने कई बार उन्हें भारतीय टीम से बाहर होने से बचाया. कोहली ने 2008 में श्रीलंका में वनडे में पदार्पण के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धोनी की कप्तानी में खेली. अपने शुरुआती दिनों में कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे लेकिन धोनी ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और उनका स्थान सुरक्षित रखा.

Advertisement

विराट कोहली ने कहा, ‘वह (धोनी) वो इंसान थे जो शुरू में मेरे मार्गदर्शक थे और जिन्होंने मुझे मौके दिए. उन्होंने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में उभरने का पर्याप्त समय दिया और कई बार मुझे टीम से बाहर होने से बचाया.’

भारत के नंबर एक बल्लेबाज ने साफ किया कि कप्तान के रूप में धोनी की जगह लेना आसान नहीं होगा. कोहली ने कहा, ‘निश्चित तौर पर उनकी जगह भरना आसान नहीं है. जब आप महेंद्र सिंह धोनी के बारे में सोचते हो तो दिमाग में पहला शब्द कप्तान आता है. आप महेंद्र सिंह धोनी को किसी अन्य तरह से नहीं जोड़ सकते. मेरे लिए वह हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे.’

धोनी ने बुधवार को सीमित ओवरों की कप्तानी भी छोड़ दी थी जिसके बाद चयन समिति ने कोहली ने इन दोनों फॉर्मेट का भी कप्तान नियुक्त किया. वह पहले ही टेस्ट टीम के कप्तान थे. कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है जिसका पहला मैच 15 जनवरी को खेला जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »