'मुझे टीम में नहीं चुना, 2-3 साल से ऐसा ही हो रहा...', भुवी के कमबैक के बाद छलका मोहम्मद शमी का दर्द, खोली पोल

मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे. रणजी ट्रॉफी में वह बंगाल की टीम का हिस्सा हैं. लेकिन रणजी से पहले एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी को लेकर उन्होंने कुछ बातों का जिक्र किया है.

Advertisement
भुवी की वापसी पर बोले शमी. (PHOTO: PTI/AP) भुवी की वापसी पर बोले शमी. (PHOTO: PTI/AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:10 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम में 4 साल के लंबे इंतजार के बाद भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी हुई है. दूसरी तरफ अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए अभी भी टीम इंडिया का दरवाजा दोबारा नहीं खुल पाया है. 

भुवी के कमबैक और खुद को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर मोहम्मद शमी का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने बेहद बेबाक अंदाज में अपनी भड़ास निकाली है. मोहम्मद शमी इससे पहले भी अपनी बयानों से सुर्खियां बटोरने का काम करते रहे हैं. 

Advertisement

रेवस्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए जब मोहम्मद शमी से भुवनेश्वर कुमार के चयन और खुद की टीम से चल रही लंबी दूरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला और यह उनके लिए अच्छी बात है. 

लेकिन उनके चयन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है. मुझे जहां भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना शत-प्रतिशत दूंगा. फिलहाल मेरा पूरा फोकस रणजी मैच पर है. इसके आगे शमी ने चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले दो-तीन साल से मेरे साथ यही सब हो रहा है. 

शमी ने कहा कि मैं लगातार प्रदर्शन कर रहा हूं और बंगाल के लिए अपनी फिटनेस साबित कर चुका हूं. इसके बावजूद अगर मुझे दोबारा टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है तो यह मेरा नुकसान नहीं है!

Advertisement

क्यों हो रही है शमी और भुवी की चर्चा?

36 वर्षीय मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी में खेला था. इसके बाद से फिटनेस समस्याओं और चयनकर्ताओं द्वारा युवा खिलाड़ियों को तरजीह दिए जाने के कारण वह लगातार बाहर चल रहे हैं.

 
दूसरी ओर आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर कुमार की न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में वापसी हो चुकी है. माना जा रहा है कि उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं के तहत परखा जा रहा है.

ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में फ्लैट पिचों पर भारतीय गेंदबाजों की हो रही धुलाई के बाद फैन्स और एक्सपर्ट्स लगातार अनुभवी गेंदबाजों की वकालत कर रहे हैं, जिससे शमी का यह दर्द खुलकर सामने आ गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »