मोहम्मद शमी को मैच फिक्सिंग के आरोपों में क्लीन चिट, अब क्या हैं आगे के रास्ते

मोहम्मद शमी के लिए गुरुवार का दिन बड़ी राहत की खबर लेकर आया है, क्योंकि अब वह आईपीएल 11 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए दो महीने क्रिकेट खेलेंगे. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है.

Advertisement
मोहम्मद शमी मोहम्मद शमी

तरुण वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) ने टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भ्रष्टाचार के आरोपों से क्लीन चिट दे दी है. शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे. इन्हें खारिज कर बीसीसीआई ने शमी को अपने एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड 'बी' में शामिल कर लिया है.

टीम इंडिया और आईपीएल में खेलने का रास्ता साफ

Advertisement

इसके साथ ही अब शमी का टीम इंडिया में खेलने का रास्ता साफ हो गया है. शमी को ग्रेड 'बी' का एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया गया है, जिससे उन्हें तीन करोड़ रूपये सालाना मिलेंगे. इसके अलावा वह सात अप्रैल से शुरू होने वाले IPL टूर्नामेंट में अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलने के लिए भी स्वतंत्र होंगे. गौरतलब है कि शमी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने इस बार आईपीएल नीलामी में 3 करोड़ रूपये खर्च कर खरीदा था.

मोहम्मद शमी के लिए गुरुवार का दिन बड़ी राहत की खबर लेकर आया है क्योंकि अब वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए दो महीने तक क्रिकेट खेलेंगे. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है.

बीसीसीआई भी खड़ा है शमी के साथ

इस विवाद में बीसीसीआई अपनी टेस्ट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ खड़ा नजर आया. विवाद के शुरू होने पर भले ही बीसीसीआई ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा था, लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोप में क्लीन चिट मिलने पर उन्हें इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया. शमी ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर भी शानदार प्रदर्शन किया था. मजे की बात यह है कि अपने पिछले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके थे. शमी की बीसीसीआई कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में वापसी के बाद बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने भी उनको आगामी आईपीएल 2018 सीजन और इंग्लैंड दौरे के लिए भी बधाई दी है.

Advertisement

मचा सकते हैं इंग्लैंड दौरे पर धमाल

आपको बता दें कि भारत को आईपीएल के बाद इंग्लैंड का मुश्किल दौरा करना है. इंग्लैंड दौरे पर भारत को 3 वनडे, 3 टी-20 और 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है और यह मोहम्मद शमी के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका हो सकता है. इंग्लैंड के हालात को देखते हुए वह भारतीय टीम के लिए इस दौरे पर एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. मोहम्मद शमी यहां पर स्विंग और रिवर्स स्विंग से अंग्रेज खिलाड़ियों को परेशानी में डाल सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »