माइकल क्लार्क ने गलती से की क्रिकेट में वापसी!

हालांकि थोड़ी ही देर में साफ हो गया कि पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले क्लार्क ने कोई नाटकीय वापसी नहीं की. बल्कि उनका नाम गलती से स्कोरबोर्ड पर आ गया जिसे बाद में सुधार लिया गया.

Advertisement
माइकल क्लार्क माइकल क्लार्क

सूरज पांडेय

  • ब्रिस्बेन,
  • 15 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे का मजा ले रहे दर्शक उस वक्त हैरान रह गए जब रिटायर हो चुके पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का नाम गाबा के स्कोरबोर्ड पर नजर आया. रिटायर्ड कंगारू कप्तान क्लार्क का नाम मेजबान टीम के लाइन अप में दिखाई पड़ा था.


हालांकि थोड़ी ही देर में साफ हो गया कि पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले क्लार्क ने कोई नाटकीय वापसी नहीं की. बल्कि उनका नाम गलती से स्कोरबोर्ड पर आ गया जिसे बाद में सुधार लिया गया.

Advertisement

सुधार के बाद भी स्टाफ की ये गलती सोशल मीडिया पर छा गई और लोगों ने स्कोरबोर्ड की फोटो को शेयर करना शुरू कर दिया. क्लार्क ने भी ये फोटो देखने के बाद ट्वीट किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement