6 साल का सफर खत्म... भारत के खिलाफ आखिरी बार उतरेगा चैम्पियन कीवी कोच

भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रॉन्की अपना पद छोड़ देंगे. 6 साल तक टीम के साथ रहने के बाद वह बिग बैश लीग की मेलबर्न रेनेगेड्स के मुख्य कोच बनेंगे.

Advertisement
न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच ल्यूक रॉन्की देंगे कोच पद से इस्तीफा (Photo: X/BLACKCAPS) न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच ल्यूक रॉन्की देंगे कोच पद से इस्तीफा (Photo: X/BLACKCAPS)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच ल्यूक रॉन्की भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर, 2026 तक होने वाली घरेलू सीरीज के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे.

रॉन्की ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के साथ 6 साल तक काम किया और अब वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स के नए मुख्य कोच बनेंगे.

रॉन्की ने 2020 में पीटर फुल्टन की जगह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच का पद संभाला था. उनके कार्यकाल में ब्लैककैप्स ने 2021 में पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) खिताब जीता.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 891 रन झूठ नहीं बोलते! रोहित शर्मा पर 'अंत‍िम' फैसला करने से पहले BCCI ये रिकॉर्ड जरूर देखे

इसके अलावा टीम ने 2024 में भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया, 2026 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीती और हाल ही में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के साथी खिलाड़ी ने रचाई सगाई, फैन्स हुए खुश

ल्यूक रॉन्की ने अपने विदाई संदेश में कहा कि न्यूजीलैंड टीम के साथ बिताए गए छह साल उनके करियर के सबसे यादगार पलों में हमेशा शामिल रहेंगे. उन्होंने खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और न्यूजीलैंड क्रिकेट का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब वह अपने करियर के अगले अध्याय के लिए उत्साहित हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भी रॉन्की के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में टीम की बल्लेबाजी में लगातार सुधार देखने को मिला और उन्होंने कई ऐतिहासिक सफलताओं में अहम भूमिका निभाई. भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज उनकी ब्लैककैप्स के साथ आखिरी असाइनमेंट होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »