वैभव सूर्यवंशी के साथी खिलाड़ी ने रचाई सगाई, फैन्स हुए खुश

17 July 2026

By: AajTak Sports

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रवि सिंह ने अपनी मंगेतर के साथ नई पारी की शुरुआत की है.

Photo: Instagram/theravisingh254

रवि सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को खुशखबरी दी है.

Photo: Instagram/theravisingh254

रवि की मंगेतर का नाम श्वेता कुशवाहा है. तस्वीरों में दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

Photo: Instagram/theravisingh254

रवि सिंह IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे और टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके हैं.

Photo: Instagram/theravisingh254

रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रवि सिंह ने IPL में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बनाई है.

Photo: Instagram/theravisingh254

अब क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ रवि सिंह ने अपनी निजी जिंदगी में भी नई शुरुआत कर दी है. फैन्स और क्रिकेट जगत से उन्हें लगातार शुभकामनाएं भी मिल रही हैं.

Photo: Instagram/theravisingh254

रवि सिंह को IPL 2026 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 95 लाख रुपये में खरीदा था.  रव‍ि ने बीते सीजन में 1 मैच राजस्थान के लिए खेला था और 4 रन बनाए थे. 

Photo: Instagram/theravisingh254

रवि सिंह ने 2025-26 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी की थी.

Photo: Instagram/theravisingh254

रेलवे के लिए खेलते हुए उन्होंने 7 पारियों में 218 रन बनाए और 173.01 के स्ट्राइक रेट से टीम के सबसे सफल बल्लेबाज भी रहे.

Photo: Instagram/theravisingh254

Read Next