'पाकिस्तान में कमरे के बाहर बंदूकें थीं, भारत में क्यों नहीं खेलते', बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास के बयान से मची खलबली

बांग्लादेश के टी20 कप्तान ल‍िटन दास ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि खिलाड़ी भारत में टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन उन्हें सुरक्षा का हवाला देकर रोका गया. लिटन ने कहा कि टीम पाकिस्तान में भी कड़ी सुरक्षा के बीच खेल चुकी है, इसलिए भारत में खेलने पर सवाल नहीं होना चाहिए था.

Advertisement
बांग्लादेश कप्तान का बड़ा खुलासा, खिलाड़ियों ने कहा था- वर्ल्ड कप खेलने दो (Photo: AFP) बांग्लादेश कप्तान का बड़ा खुलासा, खिलाड़ियों ने कहा था- वर्ल्ड कप खेलने दो (Photo: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

बांग्लादेश के टी20 कप्तान ल‍िटन दास ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम की गैरमौजूदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक इंटरव्यू में लिटन ने साफ कहा कि खिलाड़ी भारत में टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन अंतिम फैसला उनके हाथ में नहीं था.

लिटन दास के मुताबिक, खिलाड़ियों और अधिकारियों की एक बैठक हुई थी, जहां उन्हें बताया गया कि भारत में सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं. हालांकि खिलाड़ियों ने इस तर्क से सहमति नहीं जताई. लिटन ने कहा कि बांग्लादेश की टीम पहले पाकिस्तान में भी खेल चुकी है, जहां खिलाड़ियों के कमरों के बाहर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे. ऐसे में भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा का मुद्दा उन्हें समझ नहीं आया.

Advertisement

लिटन ने कहा- उन्होंने हमसे कहा कि उस देश (भारत) में सुरक्षा नहीं है. हमने कहा कि हम पाकिस्तान में भी खेल चुके हैं. वहां कमरे के बाहर बंदूक लेकर सुरक्षाकर्मी खड़े रहते थे. इससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है? अगर हम पाकिस्तान में खेल सकते हैं तो भारत में क्यों नहीं?"

जब इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि कुछ लोगों का कहना है कि किसी खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा नहीं जताई थी, तो लिटन ने संकेतों में जवाब देते हुए कहा कि सत्ता में रहने और सत्ता से बाहर होने पर बयान बदल जाते हैं. उनका यह बयान बांग्लादेश के अंतरिम प्रशासन प्रमुख मोहम्मद युनूस और उस समय की सरकारी लाइन पर सवाल खड़े करता है.

गौरतलब है कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में मैच खेलने पर सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था. बाद में टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और उसकी जगह स्कॉटलैंड ने हिस्सा लिया.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »