‘श्रीलंका को पुणे में टर्निंग विकेट की उम्मीद थी’

भारत के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच के लिए यहां बनाए गए विकेट ने श्रीलंकाई स्पिनर सचित्रा सेनानायके को ऑस्ट्रेलियाई विकेटों की याद दिला दी और उन्होंने कहा कि उनकी टीम टर्निंग विकेट की अपेक्षा कर रही थी.

Advertisement
श्रीलंका के स्पिनर सचित्रा सेनानायके श्रीलंका के स्पिनर सचित्रा सेनानायके

BHASHA / अभिजीत श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

भारत के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच के लिए यहां बनाए गए विकेट ने श्रीलंकाई स्पिनर सचित्रा सेनानायके को ऑस्ट्रेलियाई विकेटों की याद दिला दी और उन्होंने कहा कि उनकी टीम टर्निंग विकेट की अपेक्षा कर रही थी.

सेनानायके ने के बाद कहा, ‘यह ऑस्ट्रेलियाई की तरह था. हम की अपेक्षा कर रहे थे लेकिन यह तेज गेंदबाजों की मददगार थी.’ श्रीलंका के लिए कासुन रंजीता और दासुन शनाका ने तीन तीन विकेट लिए जबकि दुष्मंता चामीरा ने दो विकेट चटकाए.

Advertisement

सेनानायके ने टीम के युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिच का पूरा फायदा उठाया. उन्होंने कहा, ‘मैं उनके खेल से दंग रह गया. वे युवा हैं और उन्होंने पिच का फायदा उठाकर बेहतरीन गेंदबाजी की. घरेलू सीरीज में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है जिसके दम पर उनका चयन हुआ.’ उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन पर हैरानी जताई.

उन्होंने कहा, ‘वे नंबर एक टीम है लिहाजा हमें बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. उनकी टीम लगभग वर्ल्ड कप की टीम है और हमारी टीम में कई सीनियर खिलाड़ी नहीं है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement