IND vs SA Series: अफ्रीका सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल का दिल टूटा, भावुक पोस्ट में कही ये बातें...

केएल राहुल चोटिल होकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में राहुल को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई थी...

Advertisement
KL Rahul (Twitter) KL Rahul (Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST
  • इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैचों की सीरीज
  • सीरीज का पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा

टीम इंडिया को अपने ही घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. सीरीज का आगाज गुरुवार (9 जून) से होगा. इस दिन पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. 

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऋषभ पंत को कमान सौंपी गई है. सीरीज से बाहर होने पर केएल राहुल का दिल टूट गया है. वह काफी भावुक नजर आए और उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी शेयर की.

Advertisement

यह स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल है: केएल राहुल

केएल राहुल ने ट्विटर पोस्ट में कहा, 'यह स्वीकार करना बेहद मुश्किल है, पर मैं आज से एक और चुनौती शुरू करा रहा हूं. पहली बार घर में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं कर पाने के लिए बेहद निराश हूं. मगर बाहर से ही मेरा टीम के लड़कों को पूरा सपोर्ट रहेगा. मेरा सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद. ऋषभ पंत और बाकी साथियों को सीरीज के लिए शुभकामनाएं.'

क्या कहा बीसीसीआई ने?

बीसीसीआई ने बताया कि केएल राहुल को राइट ग्रोइन इंज्युरी (पेट और जांघ के बीच का हिस्सा चोटिल) हुई है. जबकि कुलदीप यादव को नेट प्रैक्टिस में बैटिंग के दौरान राइट हैंड में चोट लगी है. ऐसे में चोट के चलते दोनों प्लेयर सीरीज से बाहर हो गए हैं. सेलेक्शन कमेटी ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पंड्या को उपकप्तान नियुक्त किया है.

Advertisement

सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वॉड

टीम इंडिया: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.

साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, वायने पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रस्सी वेन डेर डूसेन, मार्को जानसेन.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »