पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने लिया संन्यास... दो बार जीता एशियन गेम्स गोल्ड, अब शुरू की नई इनिंग्स

कायनात इम्तियाज का करियर भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर समाप्त हो गया हो. लेकिन वर्ल्ड कप, दो एशियन गेम्स गोल्ड और कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व उनकी उपलब्धियों की लंबी सूची में हमेशा दर्ज रहेगा.

Advertisement
कायनात इम्तियाज ने लिया रिटायरमेंट, अब नई भूमिका में दिखेंगी. (Photo: Instagram/@kainatimtiaz23) कायनात इम्तियाज ने लिया रिटायरमेंट, अब नई भूमिका में दिखेंगी. (Photo: Instagram/@kainatimtiaz23)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. दाएं हाथ की इस फास्ट बॉलर ने 13 साल तक पाकिस्तानी महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 19 ओडीाई और 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. विमेंस ओडीआई में कायनात ने 10 विकेट लेने के अलावा 134 रन बनाए. वहीं विमेंस टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम पर 8 विकेट और 137 रन दर्ज हैं.

Advertisement

मैदान पर अपने प्रदर्शन के साथ कायनात इम्तियाज अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी अक्सर चर्चा में रही हैं. कायनात ने मार्च 2022 में बिजनेसमैन मोहम्मद वकार उद्दीन से शादी की थी.

कायनात ने शुरू की नई इनिंग्स
इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई के बाद 34 साल की कायनात इम्तियाज ने इस खेल से पूरी तरह दूरी नहीं बनाई है. उन्होंने मैच रेफरी के रूप में अपनी नई पारी शुरू कर दी है. हाल ही में अगस्त-सितंबर में आयोजित नेशनल महिला U-19 टी20 टूर्नामेंट में उन्होंने मैच रेफरी की जिम्मेदारी संभाली.

अक्टूबर 2010 में कायनात इम्तियाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पोटचेफस्ट्रूम में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वह पाकिस्तान की ओर से टी20 इंटरनेशनल खेलने वाली 22वीं खिलाड़ी बनी थीं. इसके बाद कायनात ने वनडे क्रिकेट में भी कदम रखा. बांग्लादेश के फतुल्लाह में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया. वह पाकिस्तान के लिए वनडे खेलने वाली 64वीं महिला क्रिकेटर बनीं.

Advertisement

कायनात इम्तियाज ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2017 में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. टूर्नामेंट में उन्हें चार मुकाबले खेलने का मौका मिला. इसके अलावा वह 2010 और 2014 एशियन गेम्स में पाकिस्तान की गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रहीं. कायनात के इंटरनेशनल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में एशियन गेम्स के दो गोल्ड मेडल शामिल हैं.

कायनात इम्तियाज ने 2010 में ग्वांगझू और 2014 में इंचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में पाकिस्तान की स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए गौरव हासिल किया. इसके अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया. उनका आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 2023 में आया. कायनात ने जनवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में अपना आखिरी वनडे खेला था, जबकि अक्टूबर 2022 में थाईलैंड के खिलाफ सिलहट में खेला गया मुकाबला उनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल रहा.

इंटरनेशनल स्तर तक पहुंचने से काफी पहले ही कायनात इम्तियाज ने क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी. फरवरी 2007 में उन्होंने पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) की नेशनल स्कूल्स U-17 महिला चैम्पियनशिप में कराची स्कूल्स U-17 टीम का प्रतिनिधित्व किया. इसके अगले साल मार्च 2008 में उन्होंने घरेलू लिस्ट-ए क्रिकेट में कदम रखा. 2008 में ही उन्होंने घरेलू टी20 क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया था. यानी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले कायनात ने करीब तीन साल तक जूनियर और घरेलू स्तर पर खुद को तैयार किया.

Advertisement

कायनात की मां ने अंपायरिंग में बनाई पहचान
कायनात इम्तियाज के लिए क्रिकेट सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत भी है. उनकी मां सलीमा इम्तियाज पाकिस्तान क्रिकेट में इतिहास रच चुकी हैं. सलीमा 2024 में ICC इंटरनेशनल डेवलपमेंट पैनल में नियुक्त होने वाली पाकिस्तान की पहली महिला अंपायर बनीं. इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई. सलीमा अब तक नौ विमेंस ओडीआई और 69 विमेंस टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुकी हैं.

ऐसे में कायनात इम्तियाज का खिलाड़ी के रूप में सफर खत्म होने के बाद मैच रेफरी बनना क्रिकेट से उनके रिश्ते को एक नया रूप देता है. 13 वर्षों तक पाकिस्तान की जर्सी पहनने के बाद अब वह मैदान पर खिलाड़ी के बजाय मैच अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »