जोंटी की बेटी को मोदी की बधाई, 'हैप्पी बर्थडे टू इंडिया', फ्रॉम इंडिया'

मोदी ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया.', जिसके बाद पीएम के इस ट्वीट को कई बार रिट्वीट किया गया. आपको बता दें कि जोंटी आईपीएल के कारण अभी भी भारत में ही हैं.

Advertisement
मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स की बेटी इंडिया का जन्मदिन था, इस मौके उन्होंने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की. जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी. मोदी ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे टू इंडिया, फ्रॉम इंडिया.', जिसके बाद पीएम के इस ट्वीट को कई बार रिट्वीट किया गया. आपको बता दें कि जोंटी आईपीएल के कारण अभी भी भारत में ही हैं.

Advertisement

भारत में ही हुआ था जन्म
जोंटी रोड्स कोच हैं, अपने जमाने में जोंटी गजब के फील्डर रहे हैं. उन्हें 'रबड़ का गुड्डा' भी कहा जाता था. गौरतलब है कि जोंटी की बेटी इंडिया का जन्म आईपीएल 2015 के दौरान भारत में ही हुआ था, जिस कारण जोंटी ने अपनी बेटी का नाम ही इंडिया रख दिया था. रोड्स दक्षिण भारत के मंदिरों में अपनी बेटी इंडिया के लिए पूजा भी करवा चुके हैं.

लारा की बेटी का नाम 'सिडनी'
आपको बता दें कि ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिन्होंने का नाम किसी देश पर रखा है. वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने अपनी बेटी का नाम सिडनी रखा था, क्योंकि लारा ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी सिडनी में ही बनाई थी. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डियॉन नैश ने भी अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »