IPL 2026: 'ऋषभ पंत को तुरंत कप्तानी से हटाएं', दिग्गजों ने LSG को बताया मास्टर प्लान

रोहन गावस्कर और मनोज तिवारी का मानना है कि कप्तानी का दबाव ऋषभ पंत की बल्लेबाज़ी को प्रभावित कर रहा है, इसलिए एलएसजी को उन्हें कप्तानी से हटाकर सिर्फ बल्लेबाज़ के रूप में खेलने देना चाहिए. पंत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन खराब रहा है और वह खुद भी रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं.

Advertisement
आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का बल्ला खामोश रहा है (Photo: ITG) आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का बल्ला खामोश रहा है (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

भारत के पूर्व क्रिकेटर रोहन गावस्कर और मनोज तिवारी ने कहा कि लखनऊ सुपर जॉयंट्स को साहसिक फैसला लेते हुए ऋषभ पंत को कप्तानी से हटा देना चाहिए. दोनों विशेषज्ञों का मानना है कि कप्तानी का दबाव पंत की बल्लेबाज़ी पर असर डाल रहा है. ये बयान तब सामने आया है जब सोमवार को लखनऊ की टीम मुंबई से हार गई.

Advertisement

पंत की कप्तानी में लखनऊ ने 23 मैचों में सिर्फ 8 जीत हासिल की हैं और आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. एक बल्लेबाज़ के रूप में, बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने 9 मैचों में सिर्फ 204 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 128.30 और औसत 25.50 रहा है.

क्रिकबज़ पर बात करते हुए, गावस्कर ने कहा कि एलएसजी को इस सीजन के बाद पंत को दबाव से बाहर निकालना चाहिए और उन्हें आईपीएल 2027 से सिर्फ बल्लेबाज़ी पर ध्यान देने देना चाहिए.


यह भी पढ़ें: 5 मैच सन्नाटा, फिर धुरंधर का धमाका... रोहित शर्मा ने बता दिया उनके बिना MI कुछ भी नहीं

गावस्कर ने कहा, संजीव गोयनका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहते हैं कि पंत एक विरासत बनाएं, 10–15 साल तक एलएसजी के लिए खेलें और ट्रॉफी जीतें. लेकिन कभी-कभी आपको कुछ खिलाड़ियों को दबाव से बाहर करना होता है. इस सीजन के बाद एलएसजी को तय करना होगा कि वे उन्हें कप्तान रखना चाहते हैं या नहीं. उन्हें सिर्फ बल्लेबाज़ी पर ध्यान देने देना चाहिए, क्योंकि हम उनकी क्षमता और प्रतिभा जानते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 6 चौके, 7 छक्के और 84 रनों की तूफानी पारी, रोहित शर्मा ने लखनऊ को धो डाला

मनोज तिवारी ने भी सहमति जताई और कहा कि कप्तानी का दबाव पंत की बल्लेबाज़ी को प्रभावित कर रहा है, इसलिए उन्हें एक शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में खिलाना चाहिए. गावस्कर और तिवारी की ये राय वसीम जाफर की बात से भी मेल खाती है, जिन्होंने एलएसजी को पंत की जगह एडेन मार्करम को कप्तान बनाने की सलाह दी थी. मुंबई से मिली हार के बाद लखनऊ की टीम इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement