IPL 2026, RCB vs MI Live Score: मुंबई की बल्लेबाजी जारी, आरसीबी ने दिया है 241 रनों का लक्ष्य

RCB vs MI IPL Live Cricket Score: आईपीएल 2026 का 20वां मैच आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रहा है. इस भिड़ंत का सबसे बड़ा आकर्षण एक बार फिर ‘Ro-Ko’ फैक्टर है.

Advertisement
RCB vs MI Cricket Score: आईपीएल में आज मुंबई और आरसीबी के बीच है टक्कर (Photo: ITG) RCB vs MI Cricket Score: आईपीएल में आज मुंबई और आरसीबी के बीच है टक्कर (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

आईपीएल 2026 का 20वां मैच आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हो रहा है. जहां टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरसीबी ने रजत पाटीदार, कोहली और साल्ट की फिफ्टी के दम पर 240 रन बना दिए. मुंबई की बल्लेबाजी जारी है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज को आप लगातार रिफ्रेश करते रहें. 

Advertisement

ऐसे चल रही है आरसीबी की बैटिंग

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी की पारी का आगाज विराट कोहली और फिल साल्ट ने किया. दोनों ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और पावरप्ले यानी की 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 71 रन जड़ दिए. लेकिन इसके बाद भी दोनों नही रुके और 10 ओवर में 115 रन ठोक दिए. आरसीबी को पहला झटका 11वें ओवर में लगा जब शार्दुल ठाकुर ने फिल साल्ट का विकेट झटका. साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए. लेकिन इसके बाद रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी की.

इसके बाद रजत पाटीदार ने 20 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी खेली और विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए. इसके दम पर आरसीबी ने मुंबई इंडियंस के सामने 4 विकेट खोकर 240 रन बना दिए.

Advertisement

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा.

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता Jasprit Bumrah की फॉर्म है. स्टार तेज गेंदबाज इस सीजन में अब तक विकेट नहीं ले पाए हैं और उनकी रफ्तार भी थोड़ी कम दिखी है. हालांकि टीम मैनेजमेंट को भरोसा है कि वह जल्द वापसी करेंगे.

वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रही है. छोटा मैदान, फ्लैट विकेट और पावर-हिटर्स.आज का मैच हाई-स्कोरिंग होने की पूरी संभावना है. 200+ स्कोर यहां आम बात है, और चेज करना भी आसान नहीं तो मुश्किल भी नहीं.

हेड टू हेड

* MI: 19 जीत
* RCB: 15 जीत
* वानखेड़े में MI का दबदबा (पिछले 7 में 6 जीत)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement