Mustafizur Rahman: IPL में बवाल के बाद KKR ने छोड़ा, हंड्रेड में इस बांग्लादेशी क्रिकेटर को मिली ये टीम

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) को इंग्लैंड की एक फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में 1 लाख पाउंड में खरीद लिया. रहमान को इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल से रिलीज कर दिया था.

Advertisement
Mustafizur Rahman को KKR ने IPL में खरीदा था (Photo: ITG) Mustafizur Rahman को KKR ने IPL में खरीदा था (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

इंग्लैंड की चर्चित फ्रेंचाइजी लीग द हंड्रेड (The Hundred) के लिए हुए प्लेयर्स ऑक्शन में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज  मुस्ताफिजुर  रहमान (Mustafizur Rahman) को नई टीम मिल गई. रहमान को बर्मिंघम फीन‍िक्स  (Birmingham Phoenix) ने 1 लाख पाउंड (करीब 1.23 करोड़ रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया.

मुस्ताफिजुर  रहमान हाल ही में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग की टीम KKR (Kolkata Knight Riders) से रिलीज कर दिया गया था. बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर ने उन्हें अपने स्क्वॉड से बाहर किया था. इस फैसले के बाद कई घटनाएं सामने आई थीं और उसी दौरान बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गई थी.

Advertisement

हालांकि अब रहमान को इंग्लैंड की लीग में खेलने का मौका मिल गया है. फीनिक्स ने उन्हें अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए टीम में शामिल किया है.

दरअसल, रहमान को IPL से बाहर करने की वजह बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरें थीं. उनको जब KKR ने खरीदा तो इसे  भारत में विरोध प्रदर्शन हुआ. इसी माहौल में KKR की मुस्ताफिजुर की साइनिंग को लेकर आलोचना हुई थी. हालांकि फ्रेंचाइजी ने दावा किया कि चयन क्रिकेटिंग मेरिट के आधार पर था, लेकिन BCCI ने 'नेशनल इंटरेस्ट' का हवाला देते हुए उन्हें रिलीज कराने को कहा था. 

इस फैसले के बाद बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL का प्रसारण निलंबित कर दिया था. साथ ही, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC से अपील की कि भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप मैचों को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए, क्योंकि खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई. बाद में बांग्लादेश की बात नहीं मानी गई, इसी वजह से उसकी जगह स्कॉटलैंड की एंट्री हुई थी. 

Advertisement

अबरार अहमद को काव्या मारन की टीम ने खरीदा, उठे सवाल 
हंड्रेड के इसी ऑक्शन में पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को भी बड़ी रकम में खरीदा गया. उन्हें सनराइजर्स  ने 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा. यह फ्रेंचाइजी भारत के सन ग्रुप (Sun Group) के स्वामित्व में है.इस टीम की सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) खुद ऑक्शन में मौजूद थीं और उन्होंने बोली लगाकर अबरार को टीम में शामिल किया. खास बात यह रही कि यह पहली बार है जब किसी भारतीय मालिक वाली फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को हंड्रेड में साइन किया.

सन ग्रुप ने पिछले साल नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स (Northern Superchargers) फ्रेंचाइजी का पूरा अधिग्रहण किया था. इसके लिए उन्होंने England and Wales Cricket Board और काउंटी क्लब Yorkshire से हिस्सेदारी खरीदी थी.

कुछ बड़े खिलाड़ी रहे अनसोल्ड
इस ऑक्शन में पाकिस्तान के कई बड़े नामों को खरीदार नहीं मिला. तेज गेंदबाज हार‍िस रऊफ ( Haris Rauf), ऑलराउंडर सैम अयूब (Saim Ayub) और स्पिनर शादाब खान (Shadab Khan) अनसोल्ड रहे. वहीं स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने ऑक्शन से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था. सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स (James Coles) के लिए लगी, जिन्हें लंदन स्प्र‍िट (London Spirit) ने 3.90 लाख पाउंड (करीब 4.8 करोड़ रुपये) में खरीदा था. 'द हंड्रेड' का नया सीजन 21 जुलाई से शुरू होकर 16 अगस्त तक खेला जाएगा.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement