38 करोड़ का दांव धड़ाम! गेंदबाजी बेदम, IPL में कहां चूक कर रही शाहरुख खान की KKR?

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा है. तीन बार की चैम्पियन टीम इस सीजन में अब तक जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है, जिससे टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement
कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में सिर्फ एक अंक हैं. (Photo: AP) कोलकाता नाइट राइडर्स के खाते में सिर्फ एक अंक हैं. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कोलकाता,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है. शाहरुख खान की सह-मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल चैम्पियन बनी थी. लेकिन 2026 सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है.

नए कोच अभिषेक नायर और कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में टीम का ग्राफ लगातार गिर रहा है. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक चार मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं की है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन मुकाबले गंवाए हैं, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द होने से उसे सिर्फ एक अंक मिला.

Advertisement

ना ग्रीन चले, ना रिंकू...
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के पूरी तरह विपरीत रहा है. उप-कप्तान रिंकू सिंह भी पूरे तरह फ्लॉप रहे हैं, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. यानी तीन बार की आईपीएल चैम्पियन टीम ने जो 38.20 करोड़ रुपये का दांव चला, वो बेकार गया है.
यह भी पढ़ें: KKR का फूटा गुस्सा! हार के बाद अंपायरिंग पर उठाए सवाल, इस कैच को लेकर बरपा हंगामा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़े नामों पर भारी निवेश किया, लेकिन नतीजे उसके उलट रहे. इसके चलते टीम सेलेक्शन और रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी पूरी तरह टॉप ऑर्डर पर निर्भर दिखी है. कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने कोलकाता नाइट राइडर्स लिए अहम रन बनाए हैं. फिन एलन ने भी तूफानी शुरुआत देने की कोशिश की है.

Advertisement

मिस्ट्री स्पिनर भी इंजर्ड
मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए. इसी वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स बड़े स्कोर बनाने या मैच फिनिश करने में संघर्ष कर रही है. सीजन की शुरुआत में मजबूत मानी जा रही गेंदबाजी यूनिट भी असर छोड़ने में नाकाम रही है. मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दो मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए हैं. सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी भी आउट ऑफ टच दिखे हैं.
यह भी पढ़ें: घर बिका, पिता को हुई जेल... IPL की उस रात बेटे मुकुल चौधरी ने सबका हिसाब चुकता कर दिया

आकाश दीप और हर्षित राणा तो इस पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. टीम डेथ ओवर्स में रन रोकने में लगातार फेल रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मजबूत स्थिति के बावजूद आखिरी गेंद पर हार झेली, जिसने टीम की कमजोरी को उजागर कर दिया. लगातार खराब प्रदर्शन के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर आ चुकी है.

टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वापसी करना मुश्किल होता जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स  के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती है- टीम कॉम्बिनेशन सही करना और खिलाड़ियों की भूमिका स्पष्ट करना. अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो यह सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पूरी तरह निराशाजनक साबित हो सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement