क्रुणाल पंड्या ने फेंकी बाउंसर तो हैरान रह गईं SRH की मालकिन काव्या मारन, रिएक्शन वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले में सिर्फ चौकों-छक्कों की ही नहीं, बल्कि SRH की मालकिन काव्या मारन के रिएक्शन की भी जमकर चर्चा हुई.

Advertisement
क्रुणाल पंड्या की बाउंसर से चौंकी काव्या मारन, रिएक्शन वायरल (Photo:PTI/Screengrab) क्रुणाल पंड्या की बाउंसर से चौंकी काव्या मारन, रिएक्शन वायरल (Photo:PTI/Screengrab)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार (22 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले के दौरान SRH की मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन वायरल हो गया. 

दरअसल, आरसीबी के स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने ऐसी बाउंसर फेंकी कि स्टेडियम में बैठे सभी लोग हैरान रह गए. कैमरा तुरंत SRH की मालकिन काव्या मारन की तरफ गया, जिनका एक्सप्रेशन देखते ही सोशल मीडिया पर मीम्स और वीडियो वायरल होने लगे.

Advertisement

यह मजेदार पल 17वें ओवर में देखने को मिला, जब नीतीश कुमार रेड्डी स्ट्राइक पर थे. क्रुणाल पंड्या ने अचानक तेज और शॉर्ट गेंद डाल दी, जो बल्लेबाज के सिर के ऊपर से निकल गई. 

अंपायर ने उसे वाइड करार दिया, लेकिन फैन्स को यह सरप्राइज डिलीवरी काफी पसंद आई. जैसे ही गेंद निकली, कैमरा तुरंत वीआईपी बॉक्स की तरफ गया, जहां काव्या मारन का हैरान चेहरा देखने को मिला.

मैच में क्रुणाल पंड्या ने हेनरिक क्लासेन का अहम विकेट भी झटका और बल्लेबाजी के दौरान 41 रनों की उपयोगी पारी खेली. 

हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबला 55 रनो से जीत लिया. फिर भी मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा वायरल काव्या मारन का वही चौंकाने वाला रिएक्शन रहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »