IPL final to be played in Ahemdabad: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ वेन्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद में होगा. वहीं, क्वालिफायर-1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के मुकाबले चंडीगढ़ में होंगे.
गौर करने वाली बात यह है कि IPL के नियमों के अनुसार फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन के होम ग्राउंड पर होना चाहिए था. ऐसे में बेंगलुरु इस रेस में सबसे आगे था, लेकिन हाल ही में हुए टिकट विवाद ने पूरा समीकरण बदल दिया.
सूत्रों की मानें तो टिकटों की बिक्री और उससे जुड़े मैनेजमेंट इश्यूज के कारण BCCI ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया. यही वजह है कि अब फाइनल अहमदाबाद मेें कराया जाएगा.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा कर दी गई है.
- क्वालिफायर 1 - 26 मई, HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
- एलिमिनेटर-27 मई, न्यू चंडीगढ़
- क्वालिफायर 2- 29 मई, न्यू चंडीगढ़
- फाइनल- 31 मई, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
5 सीजन में चौथा IPL फाइनल
यह लगातार दूसरी बार है जब अहमदाबाद IPL फ़ाइनल होस्ट करेगा. इसने 2022 और 2023 में भी होस्ट किया था. पिछले चार सीजन में, चेन्नई का MA चिदंबरम स्टेडियम IPL फाइनल के लिए एकमात्र दूसरी वेन्यू है. 2024 एडिशन का फाइनल चेन्नई में हुआ था जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर अपना तीसरा टाइटल जीता था
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क