क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का तलाक, पत्नी का इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट

आयशा मुखर्जी ने मंगलवार को अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट 'Aesha Mukerji' पर इस बात का जिक्र किया. इसमें आयशा मुखर्जी ने तलाक से जुड़ी बातें लिखी हैं.

Advertisement
Ayesha Mukherjee And Shikhar Dhawan Ayesha Mukherjee And Shikhar Dhawan

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST
  • आयशा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर तलाक से जुड़ी बातें लिखीं
  • शिखर धवन की तरफ अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया है

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से अलग हो गए हैं. दोनों के बीच तलाक की चर्चा है. आयशा मुखर्जी ने मंगलवार को अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट 'Aesha Mukerji' पर इस बात का जिक्र किया.

इसमें आयशा मुखर्जी ने तलाक से जुड़ी बातें लिखी हैं. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस पर शिखर धवन की तरफ अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

Advertisement

अक्टूबर 2012 में शिखर धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी, जिनकी पहली शादी से दो बेटियां हैं. शिखर-आयशा का एक 7 साल का बेटा है, जिसका नाम जोरावर है. जोरावर का जन्म 2014 में हुआ था. मेलबर्न की रहने वाली आयशा मुखर्जी शादी के 8 साल बाद क्रिकेटर शिखर धवन से अलग हुई हैं.

आयशा ने तलाक के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा कि एक बार तलाक हो चुका है लग रहा था कि दूसरी बार काफी कुछ दांव पर था. मुझे काफी कुछ साबित करना था. इसलिए जब मेरी दूसरी शादी टूटी तो यह काफी डरावना था. 

उन्होंने लिखा कि मैंने सोचा था कि तलाक गंदा शब्द है लेकिन फिर मेरा दो बार तलाक हो गया. मजेदार बात है कि शब्दों के कितने ताकतवर मतलब और संबंध हो सकते हैं. मैंने तलाकशुदा के रूप में खुद से यह महसूस किया.

Advertisement

पहली बार जब मेरा तलाक हुआ तब मैं काफी ज्यादा डरी हुई थी. मुझे लगा कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं. मैं अपने बच्चों को नीचा दिखा रही हूं और कुछ हद तक मुझे लगा कि मैंने भगवान का भी अपमान किया. तलाक काफी गंदा शब्द था. इसलिए सोचिए मेरे साथ दोबारा ऐसा हुआ. यह भयानक था. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement