एशिया कप 2016: श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया

एशिया कप 2016 में पहले मेजबान और फिर चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया अपने सातवें आसमान पर मौजूद मनोबल के साथ मंगलवार को श्रीलंका से भिड़ेगी.

Advertisement
लगातार जीत रही है टीम इंडिया लगातार जीत रही है टीम इंडिया

सूरज पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 29 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

एशिया कप 2016 में पहले मेजबान और फिर चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया अपने सातवें आसमान पर मौजूद मनोबल के साथ मंगलवार को श्रीलंका से भिड़ेगी. श्रीलंकाई टीम इस टूर्नामेंट से ठीक पहले भारत के दौरे पर आई थी और तीन टी20 मैच की सीरीज में उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. मेजबान बांग्लादेश से हारने के बाद श्रीलंकाई टीम बेहद कमजोर दिख रही है. टीम इंडिया अपने दोनों मैच जीत कर अंक तालिका में शीर्ष पर है और श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को जीत दर्ज कर वो फाइनल का टिकट कटा लेगी.

Advertisement


पहली बार टी20 फॉर्मेट में आयोजित एशिया कप में टीम के प्रदर्शन से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहद खुश हैं. इस समय टीम सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि शिखर धवन और रोहित शर्मा चोटिल हैं और यह टीम की परेशानी का सबब है. इन दोनों के अगले मैच में खेलने पर संशय बना हुआ है. अगर दोनों टीम से बाहर होते हैं तो कप्तान धोनी की मुसीबत बढ़ जाएगी. पाकिस्तान के खिलाफ धवन नहीं खेले थे. उनकी जगह अजिंक्य रहाणे ने रोहित के साथ पारी की शुरुआत की थी, लेकिन रहाणे मैच में खाता भी नहीं खोल सके.


रोहित और शर्मा अभी तक टीम को अच्छी शुरुआत देते आए हैं और उनके ना होने से टीम पर असर पड़ सकता है. हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कोई रन नहीं बनाया था. आमिर की गेंद पर चोटिल रोहित ने सोमवार को नेट प्रैक्टिस भी नहीं की. दूसरे ओपनर शिखर धवन प्रैक्टिस के लिए जरूर उतरे लेकिन संभव है कि इन दोनों को खिलाकर टीम इंडिया आगामी वर्ल्ड टी20 को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहेगी. इनकी गैरमौजूदगी में रहाणे और पार्थिव पटेल को बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है. बाकी बल्लेबाजों को लेकर धोनी संतुष्ट होंगे. विराट ने पिछले मैच में जिम्मेदारी भरी पारी खेली थी. वहीं निचले क्रम में धोनी हार्दिक पंड्या के प्रदर्शन से काफी खुश हैं. गेंद और बल्ले दोनों से टीम में अहम योगदान दे रहे पंड्या की धोनी ने तारीफ भी की है.

Advertisement


गेंदबाजी में भारतीय टीम पहले से ज्यादा मजबूत लग रही है. अनुभवी आशीष नेहरा और युवा जसप्रीत बुमराह की जोड़ी जहां टीम को शुरुआती विकेट के साथ रन रेट पर अंकुश लगाने में कामयाब रही है वहीं अंतिम ओवर्स में भी रन रोकने में ये दोनों कामयाब रहे हैं. स्पिनरों में रविचन्द्रन अश्विन इस समय हर बल्लेबाज के लिए सिर दर्द साबित हो रहे हैं. दूसरे स्पिनर रविन्द्र जडेजा मीरपुर जैसे हालात का फायदा उठाकर किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं. इन्हें साथ मिल रहा है पंड्या का जो लगातार विकेट चटकाने में कामयाब रहे हैं और साथ ही कंजूसी के साथ रन भी खर्च रहे हैं.

श्रीलंका की हालत लचर
वहीं दूसरी टीम श्रीलंका खेल के हर क्षेत्र में जूझती नजर आ रही है. उसे एशिया कप के अपने दूसरे मैच में मेजबान बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. भारत के खिलाफ वो इस हार को भूल कर मैदान में उतरना चाहेगी लेकिन वापसी करना मुश्किल होगा क्योंकि कप्तान मलिंगा चोटिल हैं और लगातार दूसरे मैच में नहीं खेल सकेंगे. पहले मैच में ही श्रीलंकाई टीम बड़े उलटफेर से बच गई थी. ये मलिंगा ही थे जिन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी से यूएई को रोका था. लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी में टीम का बॉलिंग डिपार्टेमेंट बहुत कमजोर लग रहा है. उनकी जगह पर चांदीमल कप्तानी कर रहे हैं और अब तक दो मैचों में 87 रन के साथ एकमात्र इनफॉर्म श्रीलंकाई बल्लेबाज भी दिख रहे हैं.

Advertisement

क्या है रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं. इनमें से पांच में टीम इंडिया को जबकि चार में श्रीलंका को जीत मिली है. यह इन दोनों के बीच 10वां मुकाबला होगा. जहां श्रीलंका रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगा वहीं भारतीय टीम अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए छठी जीत दर्ज करना चाहेगी और साथ ही मैच को जीतकर एशिया कप के फाइनल का टिकट भी पाना चाहेगी.

मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement