IND vs WI 2nd T20: भारत-विंडीज के बीच आज दूसरा टी20 मैच, ओपनिंग कॉम्बिनेशन पर होंगी निगाहें

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस के वॉर्नर पार्क मैदान में खेला जाएगा. रोहित ब्रिगेड का लक्ष्य इसर मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने पर होगा. वैसे भी टी20 वर्ल्ड कप एवं एशिया कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम है.

Advertisement
Team India Players Team India Players

aajtak.in

  • बासेटेरे (सेंट किट्स),
  • 01 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 7:00 AM IST
  • भारत-विंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच
  • पहले टी20 में भारत को मिली थी जीत

भारत और विंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (1 अगस्त) सेंट किट्स एंड नेविस के वॉर्नर पार्क में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को एकतरफा अंदाज में 68 रनों से मात दी थी. अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का लक्ष्य दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने पर होगा. वहीं विंडीज टीम की कोशिश उलटफेर करने पर रहेगी.

Advertisement

सूर्यकुमार फिर करेंगे ओपनिंग!

रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई जैसे तीन स्पिनरों को अंतिम एकदश में शामिल कर चतुराई भरी कप्तानी का परिचय दिया. इसके साथ ही रोहित सूर्यकुमार यादव के साथ पारी का आगाज कर सबको चौंका दिया था. इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में रोहित ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ पारी का आगाज किया था. ऐसे में सूर्यकुमार इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सातवें सलामी बल्लेबाज बने. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम प्रबंधन दूसरे वनडे में भी सलामी बल्लेबाजी के लिए प्रयोग करना जारी रखेगा.

अर्शदीप सिंह ने किया प्रभावित

भारतीय टीम को लंबे समय से बाएं हाथ के अच्छे तेज गेंदबाज की कमी खल रही थी लेकिन अर्शदीप सिंह ने शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से प्रभावित किया. इस 23 साल के गेंदबाज ने अपने चार ओवर के स्पैल में कमाल की बॉलिंग की. उन्होंने शुरुआती ओवरों में शॉर्ट गेंद के शानदार इस्तेमाल से सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स को चलता किया तो वहीं आखिरी ओवर्स के दौरान सटीक यॉर्कर पर अकील हुसैन का विकेट लिया.

Advertisement

मिडिल ऑर्डर को चलना होगा

पहले मैच में रोहित शर्मा ने 44 गेंद में 64 रन की पारी खेल कर बड़े स्कोर की नींव रखी लेकिन भारत का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया था. फिर आखिरी ओवरों में  दिनेश कार्तिक ने नाबाद 41 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 190 रन तक पहुंचाया. अब इस दूसरे मैच में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलना होगा.

अश्विन-बिश्नोई ने की शानदार बॉलिंग

गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई की फिरकी का वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. अश्विन ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लेकर बता दिया कि टी20 में वह अब भी टीम को काफी कुछ दे सकते हैं. वहीं 21 साल के बिश्नोई ने भी दो विकेट लेकर साबित किया कि वह बड़े मंच के लिए तैयार हैं. यह देखा जाना बाकी है कि टीम प्रबंधन जडेजा, अश्विन और बिश्नोई की तिकड़ी को बरकरार रखेगा या अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की टीम में वापसी होगी.

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह.

Advertisement

वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), शमराह ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शाई होप, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »