IND vs WI 2nd T20I Live Score: संजू सैमसन फॉर्म में लौटे, 21 बॉल पर जड़ी फिफ्टी

India vs West Indies, 2nd T20I Live Score and Commentary: रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारत और वेस्टइंडीज की टीम्स आमने-सामने हैं. इस लाइव कवरेज में मैच का स्कोर, गेंद-दर-गेंद कमेंट्री और मुकाबले से जुड़े ताजा अपडेट यहां देखते रहें.

Advertisement
भारत और वेस्टइंडीज के बाद आज दूसरा टी20 रांची में है (Photo: ITG) भारत और वेस्टइंडीज के बाद आज दूसरा टी20 रांची में है (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • रांची ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

IND vs WI Live Cricket Score, Ball-by-Ball Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में है. मुकाबले में टॉस वेस्टइंडीज ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.

इस मैच की लाइव कवरेज में आपको स्कोर, गेंद-दर-गेंद कमेंट्री और मुकाबले के सभी प्रमुख अपडेट मिलेंगे. ऐसे में आप इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. भारतीय टीम सीरीज में फ‍िलहाल 1-0 से आगे है.

Advertisement

इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. भारतीय टीम उसी एकादश के साथ उतरी, जिसने उसे लखनऊ में खेले गए मुकाबले में जीत दिलाई थी. दूसरी ओर वेस्टइंडीज न मैथ्यू फोर्ड की जगह स्पिनर गुडाकेश मोती को प्लेइंग-11 में जगह दी.

मुकाबले में भारत की प्लइंग-11: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नमन धीर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव.

मुकाबले में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन, शमर जोसेफ और शमर स्प्रिंगर.

भारत का स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर.

Advertisement

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), कामिल पूरन, आमिर जंगू, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन और शमर स्प्रिंगर.

भारत vs वेस्टइंडीज हेड टू हेड
• कुल टी20I मैच: 32
• भारत जीता: 21 
• वेस्टइंडीज जीता: 10
• बेनतीजा: 1  

वनडे सीरीज (3 मैच) 
27 सितंबर : पहला वनडे (तिरुवनंतपुरम)- भारत जीता 8 विकेट से
30 सितंबर : दूसरा वनडे (गुवाहाटी)- भारत जीता 8 विकेट से
3 अक्टूबर : तीसरा वनडे (न्यू चंडीगढ़)- वेस्टइंडीज जीता 5 विकेट से

टी20 सीरीज (5 मैच)
6 अक्टूबर : पहला टी20 (लखनऊ)- भारत जीता 8 विकेट से
9 अक्टूबर: दूसरा टी20 (रांची)- शाम 7:00 बजे
11 अक्टूबर: तीसरा टी20 (इंदौर)- शाम 7:00 बजे
14 अक्टूबर: चौथा टी20 (हैदराबाद)- शाम 7:00 बजे
17 अक्टूबर: पांचवा टी20 (बेंगलुरु)- शाम 7:00 बजे

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »