भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. ये मैच कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय हैं और ग्रुप ए में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं. भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया और फिर नामीबिया को 93 रन से मात दी. चार अंकों और +3.050 नेट रन रेट के साथ भारत टेबल में शीर्ष पर है.
जबकि पाकिस्तान ने पहले नीदरलैंड्स को रोमांचक मुकाबले में हराया, फिर अमेरिका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की और +0.932 नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है. अब इस मुकाबले से पहले जानिए दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी है.
टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मैच हुए हैं, जिसमें भारत 13-3 से आगे है. टी20 विश्व कप में यह अंतर और भी बड़ा है- 8 मैचों में भारत 7-1 से आगे है.
संभावित प्लेइंग XI
भारत (संभावित XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
पाकिस्तान (संभावित XI): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद.
यह भी पढ़ें: हैंडशेक, उस्मान तारिक और कोलंबो की मिस्ट्री... भारत-पाक मैच से पहले कप्तान सूर्या ने दिया हर सवाल का जवाब
IND vs PAK: टी20I हेड-टू-हेड
कुल मैच: 16
भारत: 13 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 3
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0
टी20 विश्व कप हेड-टू-हेड
कुल मैच: 8
भारत: 7 (1 बॉल-आउट से)
पाकिस्तान: 1
टाई: 1 (भारत ने बॉल-आउट से जीता)
नो रिजल्ट: 0
लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट
भारत में भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी, जबकि लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network के टीवी चैनलों पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के फिट होने की दुआ क्यों कर रहा पाकिस्तान? सलमान आगा ने भारत-पाक मैच से पहले बताई वजह
अभिषेक और तारिक पर रहेगी नजर
इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के उस्मान तारिक और भारत के अभिषेक शर्मा पर सभी की नजर है. इन दोनों खिलाड़ियों का जिक्र मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी हुआ. पाक कप्तान सलमान आगा ने कहा कि वे चाहते हैं कि अभिषेक मैच खेलें ताकि अच्छा मैच हो. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वह उस्मान के खिलाफ तैयार हैं और अभिषेक मैच खेलेंगे.
aajtak.in