IND vs ENG: शुभमन गिल फिट, गुरनूर बरार पर सस्पेंस... कार्ड‍िफ ODI की प्लेइंग-11 में फेरबदल तय? अर्शदीप या प्र‍िंस की होगी एंट्री

India vs England Playing 11, 2nd ODI:एजबेस्टन में पहला वनडे जीतकर आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम अब कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. कप्तान शुभमन गिल के फिट होने की खबर राहत देने वाली है, जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है.ऐसे में बड़ा सवाल है कि भारतीय टीम की प्लेइंग 11 बदलेगी?

Advertisement
भारत के पास सीरीज सील करने का सुनहरा मौका, कार्डिफ में कैसी होगी दोनों टीमों की XI? (Photo: BCCI/ Getty) भारत के पास सीरीज सील करने का सुनहरा मौका, कार्डिफ में कैसी होगी दोनों टीमों की XI? (Photo: BCCI/ Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • कार्ड‍िफ ,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतने के बाद भारतीय टीम गुरुवार को दूसरे मुकाबले में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले में भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस का है. वहीं कप्तान शुभमन गिल को लेकर राहत की खबर सामने आई है.

Advertisement

पहले वनडे में भारत ने 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 46वें ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था. कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 80 रन बनाए, हालांकि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें चोट लगी और वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल पूरी तरह फिट हैं और दूसरे वनडे में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

गेंदबाजी में अक्षर पटेल भारत के सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए. उन्होंने चार विकेट लेकर इंग्लैंड को 258 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. बल्लेबाजी में भी अक्षर ने जिम्मेदारी निभाई और अर्धशतक लगाया. वॉशिंगटन सुंदर ने भी शानदार फिफ्टी जड़कर भारत की जीत आसान बना दी.

हालांकि टीम इंडिया के लिए एक चिंता की बात रोहित शर्मा और विराट कोहली का प्रदर्शन रहा. दोनों अनुभवी बल्लेबाज पहले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके. रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली महज 5 रन ही बना सके. दूसरे वनडे में टीम को अपने दोनों सीनियर बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

Advertisement

दूसरी ओर तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की फिटनेस अभी भी सवालों के घेरे में है. पहले मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी उपलब्धता को लेकर स्थिति साफ नहीं है. यदि बरार फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह प्रिंस यादव या अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

भारत की नजर कार्डिफ में जीत दर्ज कर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा करने की होगी, जबकि इंग्लैंड वापसी की कोशिश करेगा. कार्ड‍िफ में होने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार साढ़े पांच बजे शुरू होगा. 

कार्ड‍िफ ODI के लिए टीम इंड‍िया की संभाव‍ित प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार / प्रिंस यादव / अर्शदीप सिंह.

कार्ड‍िफ ODI के लिए इंग्लैंड संभावित की संभाव‍ित प्लेइंग 11: 1 बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग/ब्राइडन कार्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद

टीम इंड‍िया का वनडे स्क्वॉड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा.

Advertisement

इंग्लैंड  का वनडे स्क्वॉड: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर, जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राश‍िद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद.
 


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »