टीम से 9 खिलाड़ी बाहर, कई बड़े नाम भी शामिल, 4 नए चेहरों को मौका

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया जून में एक टेस्ट मैच और 3 वनडे खेलेगी. टीम में 4 नए चेहरों को मौका मिला है, वहीं कुछ बड़े नाम ड्रॉप भी हुए हैं.

Advertisement
टीम से बाहर हुए 9 खिलाड़ी, 4 नए चेहरों को मिला मौका (Photo: PTI) टीम से बाहर हुए 9 खिलाड़ी, 4 नए चेहरों को मिला मौका (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:25 PM IST

बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. आईपीएल 2026 खत्म होते ही जून में भारत एक टेस्ट मैच और 3 वनडे खेलेगा. 

टेस्ट और वनडे टीम दोनों में ही बड़े बदलाव किए गए हैं. टेस्ट और वनडे मिलाकर 9 खिलाड़ियों को टीम से ड्रॉप करा गया है. 

टेस्ट टीम में बदलाव 

भारत ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी. उस टीम से रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह को इस बार नहीं चुना गया है. इनमें आकाश दीप चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके, जबकि बाकी तीन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है.

Advertisement

वनडे टीम में बदलाव 

वनडे टीम की बात करें तो अफगानिस्तान सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, आयुष बदोनी और यशस्वी जायसवाल को नहीं चुना गया है.

इनमें हर्षित राणा चोटिल हैं, जबकि टीम मैनेजमेंट नए विकल्प आजमाना चाहता है, इसलिए जडेजा को बाहर रखा गया है.वहीं मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत को उनके प्रदर्शन के कारण ड्रॉप किया गया है.

 दूसरी ओर, आयुष बदोनी को पहले मिड-सीरीज रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं मिला.

टीम में 4 नए चेहरे को मौका दिया गया है 

इस बार टीम में 4 नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. मानव सुथार को टेस्ट टीम में शामिल करा गया है. 

प्रिंस यादव को वनडे टीम में मौका मिला है. वहीं गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को टेस्ट और वनडे दोनों ही टीम में मौका मिला है.  

Advertisement

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार , हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल 

भारत की वनडे टीम:  शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार 


अफगानिस्तान का भारत दौरा (होम सीरीज)
6-10 जून: एकमात्र टेस्ट, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)
14 जून: पहला वनडे, धर्मशाला
17 जून: दूसरा वनडे, लखनऊ
20 जून: तीसरा वनडे, चेन्नई 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement