U19 Asia Cup 2026: भारतीय टीम का ऐलान, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे भी स्क्वॉड में

भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का भी सामना करना है. भारतीय टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी करेंगे. टीम में आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ भी शामिल हैं. आर्यवीर और अन्वय पर भारतीय फैन्स की निगाहें रहेंगी.

Advertisement
अन्वय द्रव‍िड़ और आर्यवीर सहवाग एशिया कप टीम में शामिल (Photo: ITG) अन्वय द्रव‍िड़ और आर्यवीर सहवाग एशिया कप टीम में शामिल (Photo: ITG)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को कर दिया गया. ओमान के मस्कट में 5 से 14 नवंबर तक होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट समिति ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया है. लक्ष्य रायचंदानी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे.

Advertisement

भारतीय टीम में दो ऐसे नाम भी हैं, जिन पर क्रिकेट प्रशंसकों की खास नजर रहेगी. पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को टीम में जगह मिली है. वहीं पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी भारतीय दल का हिस्सा होंगे. अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुने गए हैं. रजत बघेल दूसरे विकेटकीपर होंगे.

भारत को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में पाकिस्तान, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला 8 नवंबर को होगा. वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें हैं. दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को होगा. ऐसे में भारतीय टीम के सामने ग्रुप चरण में पाकिस्तान समेत तीन टीमों की चुनौती रहेगी.

Advertisement

भारत की अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उलवा, काव्य पटेल, शाविन विनोद और ईशान सूद.

भारतीय टीम का शेड्यूल
शुक्रवार (06 नवंबर)- बनाम नेपाल,ओसीसी टर्फ 1, मस्कट
रविवार (08 नवंबर)- बनाम पाकिस्तान, ओसीसी टर्फ 1, मस्कट
मंगलवार (10 नवंबर)- बनाम संयुक्त अरब अमीरात, ओसीसी टर्फ 2, मस्कट

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »