India vs Pakistan, World Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय रथ जारी... गेंदबाजों के बाद रोहित के तूफान में उड़ी बाबर ब्रिगेड

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत के खिलाफ पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी है. वर्ल्ड कप में अब तक भारत से कोई वनडे मैच नहीं जीत सकी है पाकिस्तानी टीम. वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को अहमदाबाद में मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया.

Advertisement
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Getty) भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Getty)

aajtak.in

  • अहमदाबाद,
  • 14 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

India vs Pakistan, World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय रथ जारी है. वर्ल्ड कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शनिवार (14 अक्टूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 30.3 ओवरों में ही 7 विकेट से मैच जीत लिया.

वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले हो चुके हैं. हर बार भारतीय टीम को ही जीत मिली है. यानी वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है. इस बार बाबर आजम की कप्तानी में जीत की कुछ उम्मीद थी, लेकिन टीम का हाल उम्मीदों के विपरीत हुआ.

Advertisement

अहमदाबाद वनडे मैच का हाल

पाकिस्तानी टीम: 191 (42.5)
भारतीय टीम: 192/3 (30.3)

बाबर-रिजवान के बाद ढेर हुई पाकिस्तानी टीम

अहमदाबाद मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और 42.5 ओवर में ही 191 रनों पर आकर ढेर हो गई. टीम ने शुरुआत अच्छी की थी. पाकिस्तान ने 29 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बना दिए थे. यहां से लग रहा था कि टीम 300 रनों से भी ज्यादा का स्कोर बना सकती है.

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की थी. मगर दोनों के आउट होने के बाद पूरी पाकिस्तान टीम 191 रनों पर आकर ढेर हो गई. बाबर ने 50 और रिजवान ने 49 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान ने अपने आखिरी 8 विकेट सिर्फ 36 रन (155/2 - 191/10) बनाने में ही गंवा दिए. भारत के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या के अलावा स्पिनर कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने बराबर 2-2 विकेट झटके.

Advertisement

रोहित की धांसू पारी के दम पर जीती भारतीय टीम

मैच जीतने के लिए भारतीय टीम के सामने 192 रनों का आसान टारगेट था. इसके जवाब में 30.3 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों पर सबसे ज्यादा 86 रनों की धांसू पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके जमाए. रोहित ने पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रनों की शतकीय पारी खेली थी. यानी रोहित इस समय धांसू फॉर्म में हैं.

रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53, केएल राहुल ने नाबाद 19, शुभमन गिल ने 16 और विराट कोहली ने 16 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी नहीं हो सका. तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी 2 और हसन अली ने 1 विकेट लिया.

वनडे में 300+ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

351 - शाहीद आफरीदी
331 - क्रिस गेल
300 - रोहित शर्मा*

मैच में भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग-11:

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

पाकिस्तानी टीम: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन आफरीदी और हारिस रऊफ.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement