'हर हर महादेव!', मैच से पहले महाकाल की शरण में पहुंचे गौतम गंभीर, उज्जैन के मंदिर जाकर टेका माथा

11 अक्टूबर यानी रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

Advertisement
गौतम गंभीर ने किया जीत के लिए दुआ. (PHOTO: PTI) गौतम गंभीर ने किया जीत के लिए दुआ. (PHOTO: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:02 PM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले से ठीक पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पूरी तरह से भक्ति रंग में रंगे नजर आए हैं. मैच से पहले गौतम गंभीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भारतीय टीम की जीत की कामना के लिए गौतम गंभीर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहर उज्जैन पहुंचे. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.

Advertisement

महाकाल के दरबार में पहुंचे गौतम गंभीर अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक भी मौजूद रहे. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में दोनों कोचों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की.

रांची में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम इंडिया सीरीज का तीसरा मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. दोनों टीमों के बीच यह भिड़ंत इंदौर के होलकर स्टेडियम में होनी है. 

सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर चल रही है. ऐसे में मैदान पर उतरने से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर टीम में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए उज्जैन के मंदिर जाकर माथा टेकने का काम किया. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गंभीर ने कहा कि महाकाल के दरबार में आशीर्वाद पाने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है. उन्होंने देश की सुख-शांति के साथ-साथ टीम इंडिया की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »