IND vs NZ: फैन्स की नासमझी देख विराट कोहली को आया गुस्सा! बाउंड्री के पास जाकर खुद उठाया बल्ला और फिर...

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर धारदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. लेकिन लाइव मैच के दौरान हुए एक घटने ने फैन्स का ध्यान खींच लिया.

Advertisement
कोहली को आखिर क्यों आया गुस्सा. (PHOTO: AFP) कोहली को आखिर क्यों आया गुस्सा. (PHOTO: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान मैदान पर एक ऐसी हैरान करने वाली घटना घटी जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मैच के बीच कुछ फैन्स ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली का ऑटोग्राफ पाने के लिए हद पार कर दी और मैदान पर ही बल्ले फेंक दिए. 

बाउंड्री लाइन के पास इस तरह की अजीबोगरीब हरकत देखकर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का गुस्सा फूट पड़ा. कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली फैन्स से इस तरह की नासमझी नहीं करने की गुजारिश कर रहे हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक भारत और कीवी टीम के बीच चल रहे मैच के दौरान कुछ फैन्स ने बाउंड्री लाइन के पार मैदान के अंदर बल्ले फेंके, ताकि वे विराट कोहली का ऑटोग्राफ हासिल कर सकें. जब कोहली की नजर बाउंड्री के पास पड़े इन बल्लों पर पड़ी तो वह साफ तौर पर नाराज नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि कोहली ने नाराजगी जताते हुए खुद मैदान से एक बल्ला उठाया.

दुनिया भर में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है. फैन्स उनके साथ तस्वीर खिंचवाने या ऑटोग्राफ लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. लेकिन मैदान के बीच इस तरह सामान फेंकना मैच में बाधा डालना कोहली को पसंद नहीं आया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर.

Advertisement

ये भी पढें- IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों ने फिर मचाया कोहराम! वेलिंग्टन वनडे में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, गुरनूर बरार ने बरपाया कहर

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »