IND vs NZ: भारतीय गेंदबाजों ने फिर मचाया कोहराम! वेलिंग्टन वनडे में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, गुरनूर बरार ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 55 रनों की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान मिचेल सेंटनर ने 31 रन बनाए. लेकिन भारतीय गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही.

Advertisement
गुरनूर बरार ने किया कमाल. (PHOTO: AFP) गुरनूर बरार ने किया कमाल. (PHOTO: AFP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपनी गेंदबाजी से फैन्स का दिल जीत लिया. पंजाब के इस युवा पेसर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 30 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके. 

इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही गुरनूर ने न्यूजीलैंड की धरती पर किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा तीसरा सबसे बेहतरीन वनडे गेंदबाजी प्रदर्शन अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी का रिकॉर्ड पूर्व महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है, जिन्होंने 30 मार्च 1994 को वेलिंग्टन में ही 33 रन देकर 5 विकेट झटके थे. 

Advertisement

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं, जिन्होंने 26 दिसंबर 2002 को ऑकलैंड में 23 रन देकर 4 विकेट लिए थे. अब गुरनूर बरार (4/30) इस खास फेहरिस्त में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.   

इसके अलावा गुरनूर न्यूजीलैंड में वनडे मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले श्रीनाथ, मोहम्मद शमी और हाल ही में 4 नवंबर को ऑकलैंड में 4/70 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह ही यह कमाल कर पाए थे.  

गुरनूर बरार की जबरदस्त गेंदबाजी

मैच के दौरान गुरनूर ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी रीढ़ तोड़ दी. उन्होंने पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर टॉम लाथम (7 रन) को नमन धीर के हाथों कैच कराया. इसके बाद उसी ओवर की आखिरी गेंद पर खतरनाक ग्लेन फिलिप्स को भी अंशुल कंबोज के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई, जो खाता तक नहीं खोल सके. 

Advertisement

इसके बाद गुरनूर ने कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर (31 रन) को केएल राहुल के हाथों कैच कराया और फिर अपने आखिरी यानी 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर काइल जेमीसन का विकेट चटकाकर अपना चौथा शिकार पूरा किया. युवा गेंदबाज के इस चमत्कारी प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने मेजबान टीम को कम स्कोर पर रोकने में अहम सफलता हासिल की.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कप्तान शुभमन गिल ने टपकाया बेहद आसान सा कैच, फिर जो हुआ, उसे देख केएल राहुल भी रह गए दंग!

भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवरों में महज 134 रनों पर ढेर हो गई. इस मुकाबले में भारत की तरफ से युवा पेसर गुरनूर बरार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटककर कीवी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. बरार ने अपने 10 ओवरों के कोटे में 2 मेडन रखते हुए महज 30 रन खर्च किए और 4 अहम शिकार किए. उन्होंने टॉम लाथम (7 रन) को नमन धीर के हाथों कैच कराने के बाद खतरनाक ग्लेन फिलिप्स को खाता तक नहीं खोलने दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »