IND vs NZ: सिर्फ बल्लेबाजी के दम पर कब तक जीतोगे? गेंदबाजों का हाल देख भड़के मोहम्मद कैफ, उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की गेंदबाजी बिल्कुल बेदम नजर आ रही है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अब इस पर चिंता जाहिर करते हुए कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. इसके साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ हो रहे व्यवहार पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
कैफ ने टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर क्या कहा? (PHOTO: AP) कैफ ने टीम इंडिया की गेंदबाजी को लेकर क्या कहा? (PHOTO: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

भारतीय टीम ने भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर ली हो, लेकिन चौथे मुकाबले में टीम को बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई जिसके बाद अब टीम की गेंदबाजी को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ टीम के प्रदर्शन से बिल्कुल खुश नहीं हैं. कैफ ने तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि टीम सिर्फ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर मैच जीत रही है. जबकि गेंदबाजों का हाल बेहद बुरा है. उन्होंने टीम मैनेजमेंट की चयन नीतियों पर बड़ा कटाक्ष करते हुए इसे एक खराब आदत करार दिया है.

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात करते हुए कैफ ने मैनेजमेंट को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि एक तरफ टीम नए खिलाड़ियों को बैक करने की बात करती है, लेकिन जब सीरीज पहले ही पक्की हो चुकी थी, तब भी वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाया गया. 

कैफ ने सवाल उठाया कि जब ईशान किशन पूरी तरह फिट नहीं थे और सिर्फ कीपिंग करने उतरे तो ऐसे में उस युवा खिलाड़ी को एक और मौका क्यों नहीं दिया गया? इस तरह बार-बार बाहर करना भविष्य के इस सुपरस्टार के कॉन्फिडेंस के साथ खिलवाड़ है.

गेंदबाजों की पिटाई पर उठे सवाल

न्यूजीलैंड की पिचों पर गेंदबाजों के प्रदर्शन पर बात करते हुए कैफ ने कहा कि तेज गेंदबाजों की जमकर धुलाई हो रही है. सभी की इकॉनमी खराब चल रही है. इसके बावजूद बेंच पर वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे विकेट-टेकिंग स्पिनर बैठे हैं, जिन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है.

Advertisement

कैफ ने तंज कसते हुए कहा कि जब तेज गेंदबाज हर मैच में मार खा रहे हैं तो आप वरुण चक्रवर्ती जैसे मिस्ट्री स्पिनर को बाहर क्यों बैठा रहे हैं? सिर्फ इसलिए कि आपको नंबर 8 तक बल्लेबाजी चाहिए? अगर यही रवैया रहा तो सीरीज भले ही जीत जाओ, लेकिन गेंदबाजी की कमजोरी भविष्य में भारी पड़ेगी. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »