India vs New Zealand Highlights: अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 8 विकेट से जीता तीसरा टी20, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

India (IND) vs New Zealand (NZ): भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है. ये मैच गुवाहाटी के बारासापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ.

Advertisement
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज (Photo: BCCI) भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच आज (Photo: BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

भारत-न्यूजीलैंड के बीच रविवार को 5 मैचों की सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज अपने नाम कर ली. ये मैच गुवाहाटी के बारासापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. न्यूजीलैंड ने 154 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसे भारत ने 10 ओवर में ही चेज कर लिया.  पहले दो टी20 मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.

Advertisement

ऐसी रही भारत की बल्लेबाजी

154 के जवाब में उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहली ही गेंद पर संजू सैमसन बोल्ड हो गए. मैट हेनरी ने उनका विकेट झटका. लेकिन इसके बाद ईशान किशन रंग में दिखे. उन्होंने 28 रनों की पारी 13 गेंद में खेली. 3 चौके और 2 छक्के लगाए. किशन का विकेट चौथे ओवर में गिरा. लेकिन तब तक टीम इंडिया का आंकड़ा 50 के पार पहुंच गया था. 

किशन के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला. अभिषेक ने 14 गेंद में फिफ्टी लगा दी. 7वें ओवर में ही भारत का स्कोर 100 के पार पहुंच गया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला गरजा. सूर्या ने 25 गेंद में फिफ्टी जड़ी. भारत को 10 ओवर में ही जीत मिल गई. सूर्या ने नाबाद 26 गेंदों में 57 रन बनाए. तो वहीं, अभिषेक ने नाबाद 20 गेंद में 68 रनों की पारी खेली. अभिषेक ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, सूर्या ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

Advertisement


 

ऐसे रही न्यूजीलैंड की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में हर्षित राणा ने कॉन्वे का विकेट झटका. हार्दिक ने कॉन्वे का शानदार कैच लपका. कॉन्वे के बल्ले से केवल 1 रन आए. इसके बाद दूसरे ओवर में हार्दिक ने रचिन रवींद्र को पवेलियन भेज दिया. रवींद्र ने 4 रन बनाए. इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में टिम सेफर्ट को बोल्ड कर दिया. पावरप्ले में ही कीवी टीम के 3 बैटर आउट हो गए. लेकिन इसके बाद चैपमैन और ग्लेन फिलिप्स के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 75-3 था. 

12वें ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा रवि विश्नोई ने जब उन्होंने चैपमेन का विकेट झटका. चैपमैन के बल्ले से 32 रन आए. इसके बाद डेरिल मिचेल भी सस्ते में निपट गए. इसके बाद सैंटनर ने 27 रन जरूर बनाए लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 153 रन ही बना सकी. भारत की ओर से बुमराह को 3 तो हार्दिक और रवि विश्नोई को 2-2 विकेट मिले. हर्षित को एक विकेट मिले.
 

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉन्वे, टिम सेफर्ट,  रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

भारत-न्यूजीलैंड के बीच H2H
कुल टी20I मुकाबले- 28
भारत ने जीते: 15
न्यूजीलैंड ने जीते: 10
टाई: 3

भारत का फुल स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और हर्षित राणा.

न्यूजीलैंड का फुल स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जकारी फाउलकेस, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, जैकब डफी और क्रिस्टियन क्लार्क.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »